फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP governor in jaunpur: anandi ben patel inaugurat Mahant Avaidyanath statue in purvanchal university

पूर्वांचल विवि 24वां दीक्षांत समारोह: विद्यार्थियों को चरित्र निर्माण करने वाली शिक्षा दें- राज्यपाल

Tue, 16 Feb 2021 06:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 16 Feb 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
UP governor in jaunpur: anandi ben patel inaugurat Mahant Avaidyanath statue in purvanchal university
छात्र-छात्राओं को राज्यपाल ने दिए मेडल। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जौनपुर के पूर्वांचल विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को पदक और उपाधि दीं। विवि के  24वें दीक्षांत समारोह में बतौर कुलाधिपति संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विवि में युवाओं के चरित्र निर्माण पर जोर देने को कहा है। उन्होंने कहा कि चरित्र निर्माण ही वास्तविक शिक्षा है, जो ऐसा न कर सके वह व्यर्थ है।

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि आप सौभाग्यशाली हैं कि उच्च शिक्षा का अवसर मिला है। इस शिक्षा को सार्थक करें। समाज में जो भी चुनौतियां हैं, उसे दूर करने के लिए पहल करें। बाल विवाह, दहेज जैसी बुराइयों को दूर करने करने के लिए आवाज उठाएं। यह बुराई जहां भी हो, घर-परिवार में भी विरोध करें।
विज्ञापन


यूपी को टीबी मुक्त बनाने के लिए हर कॉलेज-शिक्षक एक-एक मरीज को गोद लें। समारोह के मुख्य अतिथि रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विवि झांसी के कुलाधिपति प्रो. पंजाब सिंह ने कहा कि भारत एक युवा देश है। युवाओं के मामले में हम विश्व के सबसे समृद्ध देश हैं। युवाओं में ऊर्जा है, उत्साह है, उमंग है, उत्सुकता है, असीमित संभावनाओं से युक्त कल्पनाओं की उड़ान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP governor in jaunpur: anandi ben patel inaugurat Mahant Avaidyanath statue in purvanchal university
governor anandi ben patel - फोटो : governor anandi ben patel

सपनों को देखने और पूरा करने की हिम्मत है। भारत सरकार की नई शिक्षा नीति देश के युवाओं में उड़ान भरने के लिए पंख लगाने एवं पुराने गौरव प्राप्त करने का प्रयास है। हमें अपने युवा पीढ़ी को सही मायने में शिक्षित करना होगा, उन्हें किताबी ज्ञान से बाहर निकालकर  व्यवहारिक ज्ञान की सीमाओं तक लाना होगा।

हमारा युवा नौकरी देने वाला उद्यमी बने, न कि नौकरी ढूंढने वाला। कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने कहा कि बौद्धिक विकास की यह प्रयोगशाला अपने उद्देश्यों के निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। कोविड काल मे भी विवि निरन्तर प्रगति पथ पर अग्रसर रहा है।

पिछले कुछ माह में विवि ने शैक्षणिक, प्रशासनिक अनुसंधान, संगोष्ठी, मासिक परिचर्चा, निर्माण, पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रमों के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य और शासन की मंशानुसार निर्देशित अन्य कार्यों का विवि ने आगे बढ़कर सम्पादन और नेतृत्व किया है। उन्होंने विवि की विभिन्न उपलब्धियों का भी विस्तार से उल्लेख किया।

छात्र-छात्राओं को दिए मेडल
समारोह में राज्यपाल ने स्नातक और परास्नातक के 73 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान किया। इसमें 46 छात्राएं और 27 छात्र शामिल रहे। इनके अलावा विभिन्न संकायों के 67 विद्यार्थियों को शोध उपाधि भी दी गई। कार्यक्रम में कुलसचिव महेंद्र कुमार, पूर्व कुलपति प्रो एसएस कुशवाहा, प्रो पीसी पतंजलि, डॉ रणविजय सिंह, डॉ बाल गोविंद सिंह, प्रो सुशील कुमार गौतम, प्रो आरएन खरवार आदि मौजूद रहे।

महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा का किया लोकार्पण
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सुबह पूर्वांचल विश्वविद्याल परिसर में महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा का लोकार्पण किया। इससे पहले उन्होंने परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। बहराइच में महाराजा सुहेलदेव के प्रतिमा स्थापना समारोह में वर्चुअल माध्यम से भी शामिल हुईं।

दो दिवसीय दौरे पर राज्यपाल
राज्यपाल दो दिवसीय प्रवास पर जौनपुर पहुंचीं हैं। सोमवार को उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूह और किसान उत्पादन संगठनों के साथ बैठक की थी। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed