फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Elections 2022 Anupriya Patel in Jaunpur said discussion going on about sharing seats with BJP and apna dal s

यूपी चुनाव 2022: जौनपुर में अनुप्रिया पटेल बोलीं- सीटों को लेकर भाजपा से चल रही बात, थोड़ा सा इंतजार करिए

Thu, 06 Jan 2022 09:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 06 Jan 2022 09:36 PM IST
सार

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल गुरुवार को जौनपुर पहुंची। मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के भाऊपुर में जनसभा को संबोधित करने से पहले मीडिया से बातचीत की। 

विज्ञापन
UP Elections 2022 Anupriya Patel in Jaunpur said discussion going on about sharing seats with BJP and apna dal s
जौनपुर में अनुप्रिया पटेल की रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने गुरुवार को जौनपुर के मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विजय संकल्प जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले पत्रकारों से बातचीत में अनुप्रिया पटेल ने भाजपा से सीट बंटवारे पर उन्होंने कहा कि तीन चुनाव हम मिलकर लड़े हैं। अब चौथी बार भी चुनाव साथ लड़ेंगे।

विज्ञापन


अनुप्रिया ने कहा कि भाजपा से  हमारी बातचीत सकारात्मक दिशा में चल रही है। सीट की संख्या पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगी। थोड़ा सा इंतजार करिए, सब कुछ सामने होगा। जौनपुर से पूर्व सांसद को अपनी पार्टी से टिकट देने के सवाल पर कहा कि उनकी पार्टी टिकट नहीं दे रही है।
विज्ञापन


 प्रधानमंत्री किसी दल के नहीं, वह देश के होते हैं
वहीं पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के सवाल पर कहा कि पीएम देश की धरोहर हैं। वह किसी राजनीतिक दल के नहीं होते है, वह देश के होते हैं। उनकी सुरक्षा में जो चूक हुई है वह अक्षम है, मैं निंदा करती हूं। मुझे इस बात का दु:ख है लोकतंत्र की भावना इतनी कमजोर हो गई है कि हम देश के प्रधानमंत्री के पद का सम्मान नहीं कर पा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल कोरोना पॉजिटिव, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पूरी तरह से स्वस्थ

इस बार नीला-केसरिया का परचम और अधिक बुलंद होगा

UP Elections 2022 Anupriya Patel in Jaunpur said discussion going on about sharing seats with BJP and apna dal s
जौनपुर में अनुप्रिया पटेल की रैली - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर के मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के भाऊपुर में आयोजित विजय संकल्प जनसभा को संबोधित करते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा कि दूसरी आजादी के सपने को पूरा करने के लिए दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज को एकजुट होने की जरूरत है।

अपना दल (एस) पार्टी गरीब, किसान, बेरोजगार, दलित, शोषित, मजदूर और मजलूमों की हक की आवाज हमेशा से उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। कहा कि 2022 में अपना दल एस जौनपुर में भारी अंतर से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा और पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के सपनों को साकार करेगा।  इस बार नीला-केसरिया का परचम और अधिक बुलंद होगा।

जातीय जनगणना वर्तमान समय की जरूरत

अनुप्रिया पटेल कहा कि जातीय जनगणना वर्तमान समय की जरूरत है। अल्पसंख्यक मंत्रालय की तर्ज पर ओबीसी कल्याण मंत्रालय का गठन होना चाहिए। देश में सर्वाधिक मुकदमे दलित-पिछड़े व आदिवासी समाज के हैं,लेकिन न्यायपालिका में इस वर्ग का प्रतिनिधित्व अभी भी नगण्य है, इसलिए अखिल भारतीय न्यायिक सेवा का गठन करने की मांग करती हूं।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने आपको क्या दिया। आज केंद्र की एनडीए व प्रदेश की भाजपा व अपना दल एस की सरकार में सिर्फ विकास हो रहा है। प्रदेश में हवाई अड्डे का जाल बुना जा रहा है। देश में सर्वाधिक एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश में विकसित हो रहे हैं।

पीएम ने पिछले महीने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। अब लखनऊ और दिल्ली दूर नहीं है।  पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक गलियारे का भी विकास हो रहा है। उद्योग स्थापित होने से यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed