फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Election 2022 yogi Minister Suresh Pasi in jaunpur said Kisan Samman Nidhi amount will soon be RS 10 thousand

यूपी चुनाव 2022: मंत्री सुरेश पासी बोले- किसान सम्मान निधि की राशि जल्द होगी 10 हजार, 2024 तक सभी गरीबों को पक्का मकान

Sun, 26 Dec 2021 06:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 26 Dec 2021 06:03 PM IST
सार

 गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के राज्यमंत्री सुरेश पासी रविवार को जौनपुर पहुंचे। सिद्धेश्वर उपवन में अनुसूचित मोर्चा के जिला स्तरीय सम्मेलन को संबोधित किया। 

विज्ञापन
UP Election 2022 yogi Minister Suresh Pasi in jaunpur  said Kisan Samman Nidhi amount will soon be RS 10 thousand
जौनपुर में मंत्री सुरेश पासी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के सिद्धेश्वर उपवन में आयोजित अनुसूचित मोर्चा के जिला स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के राज्यमंत्री सुरेश पासी ने बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सांसद और विधायक निधि की तर्ज पर किसान सम्मान निधि को बनाया है।
विज्ञापन


महंगाई बढ़ने पर निधि की धनराशि बढ़ाने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। उनके संदेश को लेकर मैं आपके बीच आया हूं। बहुत जल्द ही सम्मान निधि छह हजार सालाना से बढ़ाकर 10 हजार रुपये सालाना कर दी जाएगी। साथ ही गरीबों को 2024 तक पक्का बना दिया जाएगा।
विज्ञापन


अनुसूचित मोर्चा के जिला स्तरीय सम्मेलन में मंत्री ने कहा कि भाजपा दलितों की हितैषी है। हमें किसी पार्टी के बहकावे में नहीं आना है। साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः कैबिनेट मंत्री बोले: भाजपा सरकार ने प्रदेश को गुंडों, माफिया से मुक्त कराया

क्षेत्रीय सांसद बीपी सरोज ने कहा कि चुनाव के दौरान हमें काफी सजग रहना है क्योंकि हमारे कीमती वोट लेने के लिए बहुरूपियों का रूप धारण करने वाले अन्य दलों के नेता भी आएंगे। अध्यक्षता कर रहे भाजपा मछलीशहर जिलाध्यक्ष राम विलास पाल ने भी भाजपा के द्वारा गरीबों के हित में किए गए कार्यों को गिनाया। कार्यक्रम को अभिषेक रावत ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed