फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP election 2022: Anil Rajbhar said BJP will form government on basis of development claims to win more than 350 seats 

अनिल राजभर बोले: विकास के दम पर सरकार बनाएगी भाजपा, 350 से अधिक सीटें जीतने का दावा

Sat, 01 Jan 2022 07:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 01 Jan 2022 07:39 PM IST
सार

भाजपा की जन विश्वास यात्रा शनिवार को जौनपुर जिले के मछलीशहर पहुंची। जहां, अनिल राजभर ने 350 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि समाज का हर तबका भाजपा के साथ है।

विज्ञापन
UP election 2022: Anil Rajbhar said BJP will form government on basis of development claims to win more than 350 seats 
जनविश्वनास यात्रा में शामिल भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की जन विश्वास यात्रा शनिवार को जौनपुर जिले के मछलीशहर से शुरू हुई। तीसरे दिन यात्रा मुंगराबादशाहपुर, बदलापुर और शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में गई। इस दौरान यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। मुंगराबादशाहपुर में जन विश्वास यात्रा सार्वजनिक इंटर कालेज पहुंची तो सभा के रूप में तब्दील हो गई।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि भाजपा विकास कार्यों के बूते पर प्रदेश में सरकार बनाएगी। समाज का हर तबका भाजपा के पक्ष में खड़ा दिखाई दे रहा है। इस दौरान राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, सांसद संगम लाल गुप्ता, सांसद विनोद सोनकर आदि ने भी सभा को संबोधित किया। इसके बाद सुजानगंज ब्लॉक में जन विश्वास यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन

महराजगंज के धीरदास पुल चेती के पास जन विश्वास रथ पहुंची। बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद बदलापुर के इंदिरा चौक पर सभा हुई। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि 2022 में होने जा रहे विधानसभा के चुनाव में भाजपा 350 से अधिक सीटें प्राप्त कर सरकार बनाने जा रही है।

पर्यटन संस्कृति एवं धर्मार्थ मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि पांच वर्ष के कार्यकाल में भाजपा ने केवल विकास का काम किया है। भाजपा सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर जाति, धर्म से ऊपर उठ कर विकास कार्य कर रही है। भाजपा के प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि भीड़ बता रही है 2022 में सुनामी आने वाली है। इसके बाद यात्रा शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed