हारे भाजपा प्रत्याशी का आरोप: सांसद, दो ब्लाक प्रमुखों और पार्टी के जिला महामंत्री ने सपा को दिलवाया वोट
जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर से भाजपा के प्रत्याशी अजय शंकर दुबेका आरोप है कि दोनों ब्लाक प्रमुखों ने प्रधान और बीडीसी सदस्यों को धमकाया और सपा के पक्ष में वोट कराया, जबकि वे गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगाकर चल रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर से भाजपा के प्रत्याशी अजय शंकर दुबे अज्जू भइया का ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे अपनी हार की तोहमत वे अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाते सुने जा रहे हैं। उनका कहना है कि मेरे ही पैसे से मेरे खिलाफ चुनाव में प्रचार किया गया।
इसकी शिकायत मैं 15 मार्च को संगठन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करूंगा। वायरल ऑडियो में वह राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीमा द्विवेदी ने दबाव डाल कर उनसे कार्यकर्ताओं को देने व पार्टी नाम पर 10 लाख रुपये लिए।
इस पैसे से दारू व मीट खरीदकर दलित बस्तियों में बटवाया गया और सपा प्रत्याशी को वोट देने को कहा गया। ऑडियो में वे सांसद के अलावा ब्लॉक प्रमुख मुंगराबादशाहपुर सत्येंद्र सिंह फंटू और ब्लाक प्रमुख सुजानगंज श्री प्रकाश शुक्ला और भाजपा के जिला महामंत्री सुशील मिश्रा का नाम लेते कहते हैं कि उन लोगों ने साजिश के तहत चुनाव हरवाया है।
दुबे का आरोप है कि दोनों ब्लाक प्रमुखों ने प्रधान और बीडीसी सदस्यों को धमकाया और सपा के पक्ष में वोट कराया, जबकि वे गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगाकर चल रहे थे। इन लोगों द्वारा वोटरों को सपा के पक्ष में वोट डलवाने के लिए कहा गया।
इस बारे में पूछने पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी का कहना था कि उनके आरोपों का जवाब मैं पार्टी फोरम पर दूंगी। मैंने विरोध किया है या समर्थन किया है यह तो उन्हें मिले मत ही बता रहे हैं।