{"_id":"67c9e939cdcd8ae314017cfa","slug":"up-board-more-questions-came-from-optical-and-semiconductor-syllabus-jaunpur-news-c-193-1-va11001-130820-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : प्रकाशकीय, अर्धचालक पाठ्यक्रम से आए अधिक सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : प्रकाशकीय, अर्धचालक पाठ्यक्रम से आए अधिक सवाल
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बृहस्पतिवार को सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इंटर के भौतिक विज्ञान के पेपर में प्रकाशकीय और अर्धचालक पाठ्यक्रम से सर्वाधिक सवाल आए। छात्रों के मुताबिक न्यूमेरिकल के साथ थ्योरी आधारित सवाल आने से पेपर आसान रहा। बृहस्पतिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में 2332 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
इंटरमीडिएट में कुल 54308 छात्र पंजीकृत थे। इसमें से 51976 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि पहली पाली में इंटर संगीत में 208 छात्र पंजीकृत थे। इसमें से 198 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, 10 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
संगीत वादन में 225 छात्र पंजीकृत थे, 214 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 11 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया। दूसरी पाली में इंटर भौतिक विज्ञान में 49142 छात्र पंजीकृत थे। इसमें से 47099 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, 2043 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
मनोविज्ञान में 1839 छात्र पंजीकृत थे। इसमें से 1761 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, 175 ने परीक्षा छोड़ दी। शिक्षाशास्त्र में 2678 छात्र पंजीकृत थे। इसमें से 2503 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 175 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटर तर्कशास्त्र में 216 छात्र पंजीकृत थे। इसमें से 201 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 15 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।