{"_id":"67bb6bb5d261004fa00d0c84","slug":"up-board-high-school-and-intermediate-examinations-will-start-from-today-in-218-centers-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-130181-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : 218 केंद्रों आज से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : 218 केंद्रों आज से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू होंगी। परीक्षा के लिए जिले में 218 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर एक लाख 55 हजार 102 परीक्षार्थी शामिल होंगे। रविवार को केंद्रों पर सीटिंग प्लान लगाया गया। बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक कराई जाएंगी।
परीक्षाएं दो पाली में सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक और द्वितीय पाली दो बजे से 5.15 बजे तक कराई जाएंगी। परीक्षा में हाईस्कूल के 74 हजार 938 और इंटर के 80 हजार 164 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए 6 जोनल मजिस्ट्रेट, 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 218 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जनपद में 24 संवेदनशील व 13 अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र चिह्नित किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों की जांच के लिए 6 सचल दस्ते गठित किए गए हैं। परीक्षा में 7,800,13 कक्ष निरीक्षक ड्यूटी में लगाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्न पत्र पहुंच गए हैं। प्रश्नपत्र को डबल लाॅक में सुरक्षित रखा गया है। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित निगरानी कक्ष से आनलाइन चेकिंंग की जाएगी। इसके लिए करीब बारह शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को सीसी टीवी कैमरा सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया है।
बोर्ड परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्न पत्र पहुंच गए हैं। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। परीक्षा की आनलाइन निगरानी की जाएगी।-- -राकेश कुमार, डीआई्ओएस जौनपुर।
विज्ञापन
जलालपुर स्थित बोर्ड परीक्षा केंद्र का डीएम ने किया निरीक्षण
जौनपुर। यूपी बोर्ड कर परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं। इसकी तैयारियां रविवार तक पूरी कर ली गईं। रविवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने जलालपुर स्थित रामरूप सर्वोदय इंटर कॉलेज में तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी, परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा। सीसीटीवी सक्रिय पाया गया तथा सभी कक्षाओं में रोल नंबर स्लिप चस्पा होना भी पाया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान ड्यूटी पास सभी के पास होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन तथा शुचितापूर्ण ढंग से संपादित कराने का दायित्व जिन्हें भी सौंपा गया है वे सभी अपने दायित्वों का निर्वहन सजगता के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा के नकलविहीन और शुचितापूर्ण संचालन में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
-- -- --
विज्ञापन
परीक्षाएं दो पाली में सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक और द्वितीय पाली दो बजे से 5.15 बजे तक कराई जाएंगी। परीक्षा में हाईस्कूल के 74 हजार 938 और इंटर के 80 हजार 164 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए 6 जोनल मजिस्ट्रेट, 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 218 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जनपद में 24 संवेदनशील व 13 अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र चिह्नित किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों की जांच के लिए 6 सचल दस्ते गठित किए गए हैं। परीक्षा में 7,800,13 कक्ष निरीक्षक ड्यूटी में लगाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्न पत्र पहुंच गए हैं। प्रश्नपत्र को डबल लाॅक में सुरक्षित रखा गया है। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित निगरानी कक्ष से आनलाइन चेकिंंग की जाएगी। इसके लिए करीब बारह शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को सीसी टीवी कैमरा सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्न पत्र पहुंच गए हैं। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। परीक्षा की आनलाइन निगरानी की जाएगी।