फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Assembly Election 2022 PM Modi and Mulayam will come to Jaunpur on March 3, Akhilesh will come on four

UP Chunav 2022: तीन मार्च को जौनपुर आएंगे पीएम मोदी और मुलायम, चार को आएंगे अखिलेश, प्रियंका गांधी का भी कार्यक्रम प्रस्तावित 

Sun, 27 Feb 2022 09:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 27 Feb 2022 09:45 PM IST
सार

दो मार्च को मल्हनी में शिवपाल सिंह यादव की सभा तय हुई है। बसपा की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की जनसभा भी प्रस्तावित है।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 PM Modi and Mulayam will come to Jaunpur on March 3, Akhilesh will come on four
पीएम मोदी, मुलायम सिंह यादव और प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगमी तेज हो गई है। जौनपुर में तीन मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुलायम सिंह यादव चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। दोनों बड़े नेताओं के कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके पार्टी के नेता-कार्यकर्ता जुट गए हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर एसपीजी के अधिकारियों ने भी डेरा डाल दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के ट्रामा सेंटर स्थित हौज गांव  पोखरे पर सभा को संबोधित कर सकते हैं। इसके लिए प्रशासनिक और पार्टी के स्थल से स्थल का चयन किया गया है।
विज्ञापन


इस विधानसभा से वह जनपद की सभी नौ सीटों के प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से आशीर्वाद मांगेंगे। एसपीजी के डीआईजी दीपक श्रीवास्तव तथा पुलिस अधीक्षक अजय साहनी, एएसपी ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह व लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आदि ने स्थलीय निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों का प्रचार करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव भी आ सकते हैं। वे मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के कोल्हालपुर में सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद चार मार्च को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की चुनावी सभा प्रस्तावित हैं।

दो मार्च को मल्हनी में शिवपाल सिंह यादव की सभा तय हुई है। जबकि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। हालांकि अभी तारीख तय नहीं हो पाई है। बसपा की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की जनसभा प्रस्तावित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed