फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Assembly Election 2022 Jaunpur Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi

UP Election 2022 : जौनपुर में चाय पर चर्चा में लोग उठा रहे थे मुद्दे, पहुंच गए पूर्व विधायक, देखिए फिर क्या हुआ?

Mon, 13 Dec 2021 11:14 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 13 Dec 2021 11:14 AM IST
सार

पूर्वांचल के गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़ और गाजीपुर के बाद सोमवार को 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' जौनपुर पहुंचा। यहां आम लोगों के साथ 'चाय पर चर्चा' हुई। बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर अपनी बात रखी।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Jaunpur Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
जौनपुर में चाय पर चुनावी चर्चा करते स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर में सड़कें, बिजली, पानी और पार्क का मुद्दा चुनाव में हावी रहेगा। इन मुद्दों पर यहां के लोगों की दो अलग-अलग राय है। एक बड़ा वर्ग है जिसका कहना है कि पहले के मुकाबले जौनपुर की सड़कें काफी बेहतर हुई हैं। बिजली अब 18 से 20 घंटे आ रही है। पानी की व्यवस्था ठीक हुई है।
विज्ञापन


सरकार की तरफ से यहां मेडिकल कॉलेज बनवाया गया। सीवर लाइन, रिवर फ्रंट, ऑडिटोरियम जैसे प्रोजेक्ट्स पर भी तेजी से काम चल रहा है। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि जिले में विकास का कोई काम नहीं हुआ है। जनता परेशान है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्डे हैं। बिजली नहीं आती है। 'अमर उजाला' के कार्यक्रम 'सत्ता का संग्राम' के तहत आयोजित चाय पर चर्चा में पढ़िए लोगों ने क्या-क्या कहा?
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

सपा समर्थक मुद्दे बता रहे थे, तभी आ गए पूर्व विधायक

UP Assembly Election 2022 Jaunpur Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
जौनपुर में चाय पर चुनावी चर्चा करते स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला
चाय पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के समर्थकों ने चुनावी मुद्दों को लेकर सरकार की कमियां गिनाईं। व्यवसायी शकील मंसूरी ने कहा कि पहले लोग सुबह टहलने के लिए निकलते थे, अब जगह-जगह सड़कें खुदने के चलते लोग घर से नहीं निकल पाते हैं। जिस तरह से काम होना चाहिए उस तरह से इस सरकार ने काम नहीं किया है। साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। 

रमेश यादव ने कहा कि गांवों में हालात बेहद खराब है। बिजली, पानी की समस्या है। निशांत यादव ने कहा कि बिजली की बड़ी समस्या है। पता ही नहीं चलता है कि बिजली कब आती है और कब चली जाती है। राहुल खत्री ने पेपर लीक का मुद्दा उठाया। कहा कि भाजपा नेता के भाई ने ही पेपर लीक कराया था। राहुल ने कहा कि मौजूदा सरकार ने कोई काम नहीं किया है। श्याम सुंदर यादव ने कहा कि यहां विकास नहीं हुआ है। पहले यहां सीसीटीवी कैमरे हुआ करते थे, आज नहीं है। सड़कें बहुत खराब हैं। सड़कों पर गड्डे हैं।      

सपा समर्थक कमियां ही गिना रहे थे, तभी भाजपा के नेता और पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह चाय पर चर्चा में पहुंच गए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मेंबहुत विकास हुआ है। सपा, बसपा और कांग्रेस के शासन में तीन-चार घंटे बिजली आती थी। अब 18 से 20 घंटे बिजली आती है।

सड़कें, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं हर मामले में सरकार ने काफी काम किया है। सुरेंद्र सिंह ने सपा के नेताओं पर भी तंज कसा। कहा कि पूर्व में यहां जो सपा विधायक थे, वो कभी क्षेत्र में नहीं आते थे। यहां से मौजूदा सपा सांसद की भी यही स्थिति है। सुरेंद्र ने कहा, 'मैं दावा करता हूं कि अगर सपा के सांसद को यहां स्थानीय लोगों में पांच लोग भी पहचान लें तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।' 

विकास कार्यों पर स्थानीय लोगों ने क्या कहा? 

UP Assembly Election 2022 Jaunpur Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
जौनपुर में चाय पर चुनावी चर्चा करते स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला
पेशे से चिकित्सक डॉ. अशोक अस्थाना ने कहा कि यहां विकास की गति बहुत धीमी है। हमारा ऐतिहासिक शहर है, लेकिन जिस हिसाब से इसका विकास होना चाहिए था, वैसा नहीं हुआ। यहां पार्क न होने से लोगों को सुबह वॉक करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 

व्यवसायी राकेश सोनी ने कहा कि सड़कें पहले से काफी बेहतर हुई है। बिजली और पानी की व्यवस्था भी ठीक हुई है। जबसे मोदी-योगी की सरकार आई है तब से काफी सुधार हो रहा है। बकरे आलम ने कहा कि सड़कें अभी खराब हैं। अभी बहुत विकास होना बाकी है। 

दवा व्यापारी गौतम गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में ही जौनपुर सदर विधानसभा के लिए 1200 करोड़ रुपए स्वीकृत हुआ है। यहां ऑडिटोरियम, मेडिकल कॉलेज, रिवर फ्रंट, सीवर लाइन का प्रोजेक्ट चल रहा है। ट्रांसपोर्टर उदय यादव ने कहा कि यहां ट्रैफिक की व्यवस्था खराब है। 

हिमांशु पांडेय ने कहा कि यहां सबसे ज्यादा ट्रैफिक की समस्या है। अगर ये दिक्कत दूर हो जाए तो सब ठीक हो जाएगा। छात्रनेता विवेकानंद चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा सरकार में बहुत सुधार हुआ है। कई विकास कार्य हुए हैं। जितनी सड़कें इस सरकार में बनी है, उतनी किसी सरकार में नहीं बनी। हुसैनादाबाद में तालाब का सौंदर्यीकरण हुआ है। आज भ्रष्टाचार पर बहुत लगाम लगा है। हर घर शौचालय बना है, गरीब आवास बने हैं। गरीब सवर्णों को 10% आरक्षण दिया गया। 

संजय श्रीवास्तव ने कहा कि जौनपुर का विकास केवल पूंजीपतियों के लिए हुआ है। व्यवसायी राम दयाल वर्मा ने कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया। कहा कि इस सरकार में अपराधियों में पुलिस का खौफ है। पहले के मुकाबले सड़कें काफी ठीक हुई हैं। 

दिव्यांग मनीष सेठ ने कहा कि मोदी ने बहुत अच्छा काम किया है। कई चीजें ऑनलाइन कर दी हैं। इससे आम लोगों को बड़ी राहत है। बलात्कार, छिनैती और अपराध कम हो गए हैं। दिव्यांगों का पैसा बढ़ा दिया है। 

संजय ने कहा कि पहले और अबकी सरकार में बहुत अंतर है। मौजूदा सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण,  शहरी आवास योजना और गरीब आवास योजना के तहत गरीबों को पक्का मकान दिया है। गरीबों को महीने में दो बार मुफ्त राशन दिया गया। गरीबों के लिए इस सरकार ने बहुत काम किया है। 

पवन पांडेय ने कहा कि बहुत काम हुआ है। बीएचयू से परास्नातक कर चुके अर्पित ने कहा कि उन्होंने नेट-जेआरएफ क्वालीफाई किया है। मौजूदा सरकार ने उनका स्टाइपेंड 28 हजार से बढ़ाकर 35 हजार कर दिया है। भर्तियां भी हो रही हैं। 

एक युवक ने कहा कि मौजूदा सरकार में माफिया राज खत्म हो गया है। जो गलत करेगा उसपर बुल्डोजर चलेगा। अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि सरकार ने नवयुवकों पर ध्यान दिया है। भाजपा बहुत अच्छा काम कर रही है। सड़कें, बिजली, पानी, शौचालय की व्यवस्था बेहतर हुई हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article