फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Assembly Election 2022 Amit Shah rally in jaunpur said Akhilesh yadav is loose bowler Samajwadi party and BSP defeat in vidhan sabha chunav

UP Chunav 2022: अमित शाह ने अखिलेश को बताया कमजोर गेंदबाज, जौनपुर में बोले- सपा और बसपा का हो गया सूपड़ा साफ

Wed, 02 Mar 2022 04:31 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 02 Mar 2022 04:31 PM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के लिए बुधवार को पूर्वांचल के जिलों में सभी दलों के दिग्गजों ने जनसभा की। जौनपुर में गृहमंत्री अमित शाह ने जनसभा कर विपक्ष पर हमला बोला। 

विज्ञापन
UP Assembly Election  2022 Amit Shah rally in jaunpur said Akhilesh yadav is loose bowler Samajwadi party and BSP defeat in vidhan sabha chunav
जौनपुर में अमित शाह की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के लिए बुधवार को पूर्वांचल के जिलों में सभी दलों के दिग्गजों ने जनसभा की। जौनपुर में गृहमंत्री अमित शाह ने जनसभा कर विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को कमजोर गेंदबाज बताया। कहा कि 2022 में एक फुलटॉस गेंद डाली है, अब जीत का चौका लगाएंगे।

विज्ञापन


पांच चरण के चुनाव में ही सपा और बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है। भाजपा ने सरकार बनाने का आंकड़ा पार कर दिया है। अब बाकी दो चरणों में आंकड़ा 300 पार कराने का काम करना है। थानागद्दी स्थित कृषक इंटर कॉलेज के मैदान आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोगों ने जो कहा वो किया।
विज्ञापन


साइकिल की सवारी गलती से मत करिएगा
 पांच साल पहले मैंने इसी जौनपुर में कहा था हमारी सरकार बनी तो कानून का राज स्थापित करेंगे, जो करके दिखाया है। पांच साल में योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश से माफियाओं तो चुन-चुन कर समाप्त करने का काम किया। बहुत गरजने वाले अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी और आजम खां जेल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अगर इन्हें जेल में रखना है तो साइकिल की सवारी गलती से मत करिएगा, अगर करेंगे तो वे जमानत पर बाहर आएंगे और आपकी छाती पर मूंग दरने का काम करेंगे। भाजपा ने दो हजार करोड़ की जमीन भू-माफियोंओं से मुक्त कराकर उसपर गरीबों के लिए घर बनाने का काम किया।

अखिलेश कहते थे धारा 370 हटाने पर बहेगी खून की नदियां

गृहमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों ने 70 साल तक धारा 370 को गोद में बच्चे की तरह रखा। भाजपा की सरकार बनी और मैं गृहमंत्री बना तब खुद अखिलेश यादव सदन में कहते थे धारा 370 मत हटाओ, खून की नदियों बह जाएंगी, लेकिन प्रधानमंत्री ने इसे हटा दिया और अब खून की नदियों छोड़ो, कंकड़ भी किसी के फेंकने की हिम्मत नहीं दिखाई।

अखिलेश को एक आंख से दिखाई देती है एक जाति

गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन की शुरूआत संत कीनाराम, मां शीतला माता, माता काली, स्वतंत्रता संग्रामी सेनानी  बनारसी राम और राजा यादवेंद्र दत्त दुबे को प्रणाम करते हुए की। कहा कि अखिलेश यादव को एक आंख से प्रदेश में सिर्फ एक ही जाति दिखाई देती है। जबकि दूसरी आंख से उन्हें धर्म दिखाई देता है।

ऐसे में वे कभी भी समाज के हर तबके का विकास नहीं कर सकते। लेकिन, प्रधानमंत्री मोदी ने सबका साथ सबका विकास किया है। एक करोड़ 67 लाख घरों में गैस सिलिंडर पहुंचाया है। भाजपा की सरकार बनने पर दिवाली और होली पर एक-एक गैस सिलिंडर मुफ्त दिया जाएगा। 

टाटा-बिरला की तरह लगा गरीबों को कोरोना का टीका

गृहमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव ने कोरोना का टीका लोगों को अंधेरे में रखकर खुद लगवाया और लोगों को बरगलाते रहे। टाटा बिरला को जिस तरह से कोरोना का टीका लगा, वैसे ही पीएम नरेंद्र मोदी ने गरीबों को टीका लगवाने का काम किया है। 15 करोड़ घरों के लोगों का दो साल तक चलता रहे इसकी चिंता भाजपा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed