फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Unsolved mystery of Harilal's death, there may be a new twist in the murder

Jaunpur News: हरीलाल के मौत की नहीं सुलझ रही गुत्थी हत्या में आ सकता है नया मोड़

Thu, 08 Dec 2022 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Unsolved mystery of Harilal's death, there may be a new twist in the murder
शाहगंज। बकुची नेवादा रोड स्थित गन्हौरा पुल पर सबरहद उत्तरी बस्ती निवासी हरीलाल के हत्या के मामले में नया मोड आ गया। क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार की शाम हरीलाल के साथी व दोस्त की पत्नी को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हाशिम की पत्नी ने भी पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सबरहद के उत्तर बस्ती निवासी हीरालाल शुक्रवार को गांव के ही निवासी मोहम्मद हाशिम के साथ बाइक से कोर्ट से घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। हमले में हरीलाल की मौत हो गई जबकि हाशिम का इलाज चल रहा है। इस मामले में पूर्व प्रधान राशिद व उनके भाई, भतीजे सहित आठ नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम जिला मुख्यालय से आई क्राइम ब्रांच की टीम ने सबरहद गांव में छापा मारकर हरीलाल के साथी व उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया। मंगलवार की शाम एसओजी की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची थी। एसओजी टीम ने बुधवार की दोपहर हाशिम के घर जाकर एक घंटे तक पूछताछ की। हाशिम की पत्नी शाजिया ने पुलिस पर पूछताछ के नाम पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। शाजिया ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल, आईजी, डीआईजी और एसपी पत्र भेजकर पुलिस पर जांच व पूछताछ के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed