फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Unlicensed medical store with medicines worth Rs 1 lakh seized

Jaunpur News: 1 लाख की दवाईयों के साथ बिना लाइसेंस का चल रहा मेडिकल स्टोर सीज

Fri, 09 Aug 2024 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Unlicensed medical store with medicines worth Rs 1 lakh seized
महराजगंज। सराय दुर्गादास बाजार में बिना लाइसेंस चल रहा मेडिकल स्टोर को औषधि विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को सीज कर दिया। दवा का सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेज दिया। दो दिन के भीतर बाजार में बिना लाइसेंस के चल रहे दूसरे मेडिकल स्टोर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। राकेश मौर्या सराय दुर्गादास बाजार में बिना नाम व बगैर लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चला रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को औषधि निरीक्षक चंद्रेश द्विवेदी, वरिष्ठ सहायक सुहेल अख्तर फारुकी, अनुसेवक लालचंद की टीम ने महराजगंज थाने के उपनिरीक्षक मंजय यादव, महिला सिपाही अपर्णा व पुलिस के साथ मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान संचालक राकेश मौर्या से लाइसेंस की दिखाने को कहा। लेकिन वह लाइसेंस नहीं दिखा सके। टीम ने एक लाख की दवाइयां सीज कर दी। चार अलग-अलग संदिग्ध दवाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेज दिया। औषधि निरीक्षक चंद्रेश द्विवेदी ने बताया कि मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के चल रहा है। दवाइयां सीज कर सैंपल लखनऊ भेजकर उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर मेडिकल संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed