{"_id":"60b781be8ebc3e00d551ebbe","slug":"university-offices-open-waiting-for-exam-instructions-jaunpur-news-vns592583887","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूविवि के कार्यालय खुले, परीक्षा के निर्देश का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूविवि के कार्यालय खुले, परीक्षा के निर्देश का इंतजार
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना संक्रमण के बीच पचास प्रतिशत उपस्थिति के साथ पूर्वांचल विश्वविद्यालय (पूविवि) में काम काज शुरू हो गया है। विवि परिसर को हर रोज सैनिटाइज कराया जा रहा है। कर्मचारियों को भी कोविड से बचाव के लिए प्रोटोकाल के साथ ही परिसर में दाखिल होने को कहा गया है। विवि में कामकाज शुरू होने के साथ ही मुख्य परीक्षाओं को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि अभी तक यह नहीं तय हो पाया है कि परीक्षाएं कब और कैसे शुरू होंगी। अधिकारी भी परीक्षा के संबंध में शासन स्तर से आदेश जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
अभी तक परीक्षा को लेकर शासन से कोई निर्देश जारी नहीं हुआ है। बुधवार को दूसरे दिन भी परिसर के सभी कार्यालयों को सैनिटाइज कराया गया। कुलपति का निर्देश है कि प्रत्येक कार्यालय को खोलकर सैनिटाइज कराया जाए। सभी कर्मचारी मास्क और सैनिटाइजर के साथ ही कैंपस में दाखिल होंगे। कुलसचिव महेंद्र कुमार का कहना है कि कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए पूरी सावधानी बरती जा रही है। कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए कार्यालयों में कामकाज शुरू करा दिया गया है। कोविड संक्रमण के कारण विवि की परीक्षाएं नहीं हो पाई हैं। परीक्षा के संबंध में शासन स्तर से भी कोई निर्देश नहीं मिला है। शासन से जो आदेश मिलेगा, उसी हिसाब से तैयारी की जाएगी।
पूविवि में शुरू हुई बायोमेट्रिक हाजिरी
जौनपुर। पूविवि में कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू हो गई है। कर्मचारियों की निगरानी के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था होने से कर्मचारियों के गायब रहने की शिकायत पर अंकुश लगेगा। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने बताया कि बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू करने की काफी दिनों से तैयारी चल रही थी। एक जून से इसे लागू किया गया है।