{"_id":"644036bce5976ce6d60dffa4","slug":"university-fire-fighting-training-jaunpur-news-c-20-1-162368-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: विश्वविद्यालय में आग बुझाने का दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: विश्वविद्यालय में आग बुझाने का दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर के विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय व रज्जू भैया भौतिकी संस्थान में बुधवार को लीडिंग फायरमैन ओंकारनाथ सिंह के साथ उनकी टीम ने अग्निसुरक्षा से बचाव के टिप्स दिए। उन्होंने प्रदर्शन कर दिखाया कि कैसे आग पर काबू पाया जा सकता है।
गैस सिलिंडर की आग को घर के उपयोग में आने वाली प्लास्टिक की बाल्टी और सूती कपड़े, कंबल, जूट की बोरी से झटके के साथ ढककर आग पर काबू पाया जा सकता है। साथ ही सबको आग बुझाने का प्रशिक्षण भी दिया गया।यह प्रदर्शन कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य व कुलसचिव महेंद्र कुमार के सामने किया गया। कुलपति के निर्देशन पर यह आयोजन विश्वविद्यालय के अग्निसुरक्षा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कराया। बताते चले कि शासन की ओर से 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है।
कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने कहा कि सभी शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी के लिए यह प्रशिक्षण बहुत ही लाभकारी है। विद्यार्थी जो आज सीख रहे है उसे अपने घर जाकर मम्मी और दीदी जो किचेन में खाना बनाती हैं उन्हें जरूर बताना चाहिए। विश्वविद्यालय में पहुंचे अग्निशमन की टीम में रविकांत यादव, आशुतोष सिंह, कमलेश कुमार, अनुपम सिंह शामिल थे। इस अवसर पर अग्नि सुरक्षा क्लब के सदस्य डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. आशीष गुप्ता, डॉ. विद्युत मल, डॉ. सुशील प्रजापति, डॉ. प्रमोद यादव आदि लोग मौजूद थे।