फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Union Minister Anupriya Patel arrived to express condolences

Jaunpur News: शोक जताने पहुंची केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

Tue, 26 Sep 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Anupriya Patel arrived to express condolences
बरसठी क्षेत्र के मलाई गांव निवासी अपना दल के राष्ट्रीय सचिव माता बादल तिवारी के आवास पर सोमवार को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पहुंचकर उनकी दिवंगत भाभी बरमदेई के प्रति शोक संवेदना जताई। श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान वह करीब 15 मिनट तक वहां रही। इसके बाद मिर्जापुर के लिए रवाना हो गईं। इस बीच वह पत्रकारों से बचती रहीं। उन्होंने कुछ भी बोलने से परहेज किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, उनकी भाभी का बीमारी के बाद 14 सितंबर को निधन हो गया। इस पर वह सोमवार को 11वें दिन पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी। पत्रकारों ने महिला आरक्षण के सवाल पर कुछ प्रतिक्रिया जाननी चाही लेकिन वह कुछ नहीं बोलीं और मिर्जापुर के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन

इस दौरान मछलीशहर सांसद बीपी सरोज, मड़ियाहूं विधायक आरके पटेल, पूर्व विधायक दिनेश चौधरी, लीना तिवारी, चेयरमन विनोद जायसवाल, जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, राकेश शुक्ला, गंगा सिंह, राजकुमार सिंह, दिनेश पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed