फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Undertaken without the permission of sugarcane purchase

अनुमति बगैर ही शुरू कर दी गन्ने की खरीद

Wed, 07 Jan 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 07 Jan 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Undertaken without the permission of sugarcane purchase
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। चीनी मिलों के डीएम की अनुमति के बिना ही गन्ना की खरीद शुरू किए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके लिए उन्होंने गन्ना आयुक्त को पत्र लिखने का निर्देश गन्ना अधिकारी को दिया। समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्त्रस्मों की की समीक्षा की। विकास कार्यक्रमों की प्रदेश स्तर पर की समीक्षा में जिले को मानक से कम अंक मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


 अधिकारियों को सचेत किया कि 15 जनवरी तक हर हाल में लक्ष्य पूरा करें। नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम, जनेश्वर मिश्र योजना, मनरेगा, इंदिरा आवास, लोहिया आवास, समाजवादी पेंशन,
विज्ञापन
विज्ञापन


 किसान क्रेडिट कार्ड, कौशल विकास योजना, पेयजल योजना, राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना की गहन समीक्षा की। राजकीय निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता बैठक में देर से पहुंचे तो डीएम ने नाराजगी जताई। शौचालय निर्माण का

 कार्य पूरा न होने पर डीपीआरओ से स्पष्टीकरण मांगा। उपायुक्त मनरेगा रामबाबू त्रिपाठी को मनरेगा में खराब कार्य करने वाले खंड विकास अधिकारियों को सचेत करने का निर्देश दिया। सहायक श्रमायुक्त बीएन दुबे को निर्देशित किया कि वह लाइनबाजार में हाईवे पर  सुबह काम के इंतजार में खड़े होने वाले मजदूरों को कजगांव रोड पर खड़ा कराएं।

इसके लिए लाइनबाजार पुलिस की भी मदद लें। डीडी एजी अशोक कुमार उपाध्याय को निर्देश दिया कि वह कृषि मण्डी सचिव द्वारा रामनगर और बक्शा में कराए जा सरे सब्जी मंडी निर्माण कार्य की जांच कर रिपोर्ट दें। इस अवसर पर मुख्य


 चिकित्साधिकारी डा. डीके यादव, डीएफओ एके सिंह, डीडीओ तेज प्रताप मिश्र, पीडी एसएन चौधरी, डीएसटीओ आरएन यादव, डिप्टी कलेक्टर ममता मालवीय, जिला समाज कल्याण अधिकारी केके त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed