फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Understand girls his power

बालिकाएं समझें अपनी ताकत खुलकर रखें बात

Thu, 25 Jul 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Understand girls his power
22- करंजाकला क्षेत्र के मोलनापुर स्थित जनहित इंण्टर कालेज में आयोजित बालिका सुरक्षा जागरूकता कार? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। बालिका सुरक्षा जागरूकता के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को जिले के 25 विद्यालयों के 19 हजार 383 बच्चों को आत्म सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया। महिला कल्याण विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने जगह-जगह संवाद स्थापित किया। छात्राओं को खुलकर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सेंट जॉन्स स्कूल सिद्दिकपुर में एसपी विपिन कुमार मिश्रा, यूनिसेफ के बाल सुरक्षा सलाहकार नीरज शर्मा एवं बाल संरक्षण अधिकारी चन्दन राय ने छात्राओं को सुरक्षा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को खुलकर आगे आने की जरूरत है। आदर्श इंटर कॉलेज मुरारा, अकबाल इंटर कॉलेज सुरतापुर पिसारा, श्री राजाराम इंटर कॉलेज तरियारी में प्रशिक्षक के रूप में वन स्टॉप सेंटर की महिला पुलिस चैकी के प्रभारी सरिता यादव एवं महिला शक्ति केंद्र की जिला समन्वयक प्रतिभा सिंह रही। नानक पब्लकि स्कूल मड़ियाहूं, बीएनबी इंटर कॉलेज मड़ियाहूं में उप निरीक्षक दीप्ति सिंह एवं महिला शक्ति केंद्र की महिला कल्याण अधिकारी नीता वर्मा रही। श्री लाल बाबा महाराजा पूर्वांचल हाई स्कूल बिछुआ, रामसुंदर सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं पीएस पब्लिक स्कूल बदलापुर में प्रशिक्षक के रूप में महिला हेल्पलाइन की जिला समन्वयक महिला कांस्टेबल बदलापुर कुमारी नंदिनी रही, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बघरा, श्रीराम इंटर कॉलेज रीठी, प्राथमिक विद्यालय वन, जनता इंटर कॉलेज जुबली गुलजारगंज में महिला हेल्पलाइन की रश्मि मिश्रा एवं महिला थानाध्यक्ष तारावती यादव, राधिका इंटरनेशनल स्कूल शाहगंज, सरसाीा इंटर कॉलेज बरहज में प्रशिक्षक के रूप में महिला हेल्पलाइन की प्रीति गुप्ता एवं शाहगंज थाने की उप निरीक्षक प्रियंका सिंह ने छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। जनहित इंटर कॉलेज मोलनापुर, बीएमडी पब्लिक स्कूल में ग्रामीण विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान के सचिव रमेश यादव, सोशल स्टडी पॉइंट ऑफ आईटी एंड मैनेजमेंट के रामसागर विमल कुमार यादव रही, कुटीर चक्के इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय त्रिलोचन महादेव, प्राथमिक विद्यालय सरैया में नया सवेरा के जिला कोआर्डुनिेटर अमीनुद्दीन के साथ जलालपुर थाने की महिला कांस्टेबल पूजा भारती रही, श्री नेपाल इंटर कॉलेज नेपाल नगर, मई भरपूर प्राथमिक विद्यालय मई में जोिला बाल संरक्षण इकाई की सामाजिक कार्यकर्ता सुधा सोनकर, सीयमयम इंग्लिश मीडियम स्कूल, आरएस कान्वेंट स्कूल, न्यू इंग्लिश मीडियम स्कूल कुतुबपुर में जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, बाल कल्याण समिति के सदस्य डा. सुभाष चंद्र मिश्रा एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षण शुभम गुप्ता ने सुरक्षा के लएि जागरूक किया। बच्चों को चुप्पी तोड़ो खुल कर बोलो और बाल यौन हिंसा छेड़छाड़ पर संवाद स्थापित किया। सभी को डायल 100, महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड लाइन 1098 की जानकारी दी। 112 पैनिक बटन क्लिक एप के बारे में अवगत कराया गया। किशोर न्याय बालकों का संरक्षण अधिनियम 2015 एवं बालकों का यौन हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2012 के बारे में संवाद स्थापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed