फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Under the pretext of polishing jewellery, the gold chain was 'cleaned'.

Jaunpur News: गहने चमकाने के बहाने ‘साफ’ कर दी सोने की चेन

Mon, 13 Apr 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Under the pretext of polishing jewellery, the gold chain was 'cleaned'.
चंदवक (जौनपुर)। थानाक्षेत्र के बरइछ गांव में रविवार सुबह ठगी की एक वारदात सामने आई। दो शातिर उचक्कों ने गहने साफ करने के बहाने गायत्री देवी नामक महिला की सोने की चेन और ओम लिखा लॉकेट पार कर दिया। घटना सुबह करीब 11 बजे की है, जब पीड़िता घर पर अकेली थी। आरोपियों ने पहले चांदी की पायल साफ कर महिला का भरोसा जीता, फिर महिला ने सोने की चेन दे दी। चेन की सफाई करते समय ठगों ने उसे बातों में उलझाए रखा और मौका मिलते ही चेन व लॉकेट लेकर रफूचक्कर हो गए। चंदवक थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस गांव के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed