{"_id":"682c5744cb3583eaab0217e8","slug":"uncontrolled-truck-hit-two-bike-riders-died-one-injured-police-engaged-in-investigation-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बेकाबू ट्रक ने मारा धक्का, बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक घायल, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बेकाबू ट्रक ने मारा धक्का, बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक घायल, पुलिस जांच में जुटी
Tue, 20 May 2025 04:03 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 20 May 2025 04:03 PM IST
सार
बेकाबू ट्रक के धक्के से दो युवकों की मौत हो गई और एक बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवकों की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के फोरलेन हाइवे स्थित फत्तूपुर गांव में मंगलवार की अपराह्न ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया।
विज्ञापन
सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के साढ़ापुर निवासी हौशिला गौतम का 18 वर्षीय पुत्र संतोष , पड़ोसी 18 वर्षीय अंशू पुत्र अखिलेश व रिश्तेदार 18 वर्षीय रोशन पुत्र अमरजीत गौतम निवासी नचरौला आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ के साथ पल्सर बाइक से बदलापुर आए थे।
विज्ञापन
जहां वापस लौटते समय उक्त स्थल पर ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे संतोष व रोशन की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि अंशू घायल हो गया। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया है।
विज्ञापन