फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Uncontrolled DCM collided with bike, two people including a teacher died

Jaunpur News: बाइक से टकराई अनियंत्रित डीसीएम, शिक्षक समेत दो की मौत

Fri, 23 May 2025 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled DCM collided with bike, two people including a teacher died
मछलीशहर। छाछो गांव के समीप शुक्रवार को अनियंत्रित डीसीएम एक बाइक को टक्कर मारते हुए गड्ढे में पलट गया। हादसे में बाइक सवार अध्यापक और उनके दोस्त की मौत हो गई।मीरगंज थाना क्षेत्र के दाउदपुर कोंटिया गांव निवासी प्रदीप कुमार सिंह (48) और उनके दोस्त भिटहा गांव निवासी सुनील कुमार सिंह (50) का जौनपुर शहर में अपना निजी मकान है। सुनील सिंह मीरगंज सर्वोदय इंटर काॅलेज में अध्यापक थे। दोनों दोस्त बृहस्पतिवार को एक ही बाइक से बरात में शामिल होने जौनपुर गए थे। देर रात बरात से लौटकर जौनपुर स्थित अपने मकान पर रुके थे। शुक्रवार को सुबह दोनों बाइक से घर के लिए निकले थे। जौनपुर रायबरेली हाईवे स्थित छाछो गांव के निकट विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम ट्रक अनियंत्रित हो गई और दोनों को रौंदते हुए पुल के नीचे गड्ढे में पलट गया। बाइक भी ट्रक में फंस कर गड्ढे में चली गई। वाहन के साथ दोनों दोस्त भी घसीटते हुए गड्ढे में जा गिरे। इससे सिर और शरीर में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक अपराध राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डीसीएम ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक मौके से फरार है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

दो दोस्तों की मौत से गांव में पसरा सन्नाटा-मीरगंज। मेदपुर बनकट गांव निवासी सुनील कुमार सिंह और दाऊदपुर कोटिया निवासी प्रदीप कुमार सिंह दोस्त थे। सड़क हादसे में दोनों दोस्तों की मौत की सूचना से गांव में सन्नाटा पसर गया। दोनों लोगों अक्सर मीरगंज बाजार आते थे। सुनील कुमार सिंह सर्वोदय इंटर काॅलेज में सामाजिक विज्ञान के अध्यापक थे। इनकी नियुक्ति आयोग से 2004 में हुई थी। मौत की खबर मिलते ही उनकी पत्नी पूजा और बेटी वंसिका का रो रो कर हाल बेहाल है। तीन साल का बेटा पूरी घटना से अंजान है। वहीं बरसठी थाना के दाऊदपुर कोटियां निवासी प्रदीप कुमार सिंह गाड़ी चलवाने का काम करते थे। पत्नी बबिता सिंह और मथुरा रहकर बीटेक कर रहे दोनों बच्चे सत्यम सिंह व नमन सिंह भी जौनपुर आवास पर थे। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक घायल-शाहगंज। बडौना स्थित एक लॉन के समीप शुक्रवार को दो बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बड़ागांव निवासी सतीराम (42) बाइक से घर जा रहे थे। वे बड़ौना बाजार स्थित एक लॉन के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में सतीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार घायल-चंदवक। केराकत थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव निवासी जगदीश शुक्ला (45) शुक्रवार की दोपहर बाइक से मोढ़ेला की तरफ से अपने घर लौट रहे थे। रामगढ़ गांव के पास अचानक सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनका दाहिना पैर टूट गया। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना देते हुए घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के पहुंचते ही घायल की गंभीर चोट देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि कार और कार सवार की पहचान की जा रही। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed