फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Uncontrolled bike fell into ditch, one dead

Jaunpur News: अनियंत्रित बाइक खाई में गिरी, एक की मौत

Fri, 17 May 2024 03:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike fell into ditch, one dead
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के जंघई मार्ग आशापुर के पास बृहस्पतिवार को अनियंत्रित होकर एक बाइक पलटकर खाई में गिर गई। जिससे बाइक सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संत रविदास नगर के पाली निवासी लाल बहादुर पाल (50) बाइक से किसी कार्य से मुंगराबादशाहपुर जा रहे थे। जंघई मार्ग आशापुर गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में पलट गई। जिसके चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बाबत थानाध्यक्ष संतोष पाठक का कहना है कि अनियंत्रित बाइक खाई में पलट गई थी, जिससे बाइक सवार की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed