फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Supriya waved the flag at 'UP Rise 2026', Croatia Craft's innovation won first place

Jaunpur News: सुप्रिया ने 'यूपी राइज 2026' में लहराया परचम, क्रोशिया क्राफ्ट के नवाचार को मिला पहला स्थान

Sat, 31 Oct 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Supriya waved the flag at 'UP Rise 2026', Croatia Craft's innovation won first place
कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि। सूचना विभाग
जौनपुर। पारंपरिक हुनर को आधुनिक तकनीक और बाजार की मांग से जोड़कर स्वरोजगार की नई राह बनाने वाली जौनपुर की छात्रा सुप्रिया ने ''यूपी राइज 2026'' में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया। टीडी पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सुप्रिया को उनके क्रोशिया क्राफ्ट आधारित नवाचार के लिए 25 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्होंने पारंपरिक हस्तकला को नया स्वरूप देते हुए फोन कवर, कोस्टर और हेयर क्लिप जैसे आकर्षक उत्पाद तैयार किए हैं। प्रतियोगिता में कौशल को सेकेंड रनर-अप और सुजल को सांत्वना पुरस्कार मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ मेंटॉर ज्योति तिवारी रस्तोगी, अनुपम रघुवंशी और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामाश्रय सिंह ने किया। इस दौरान कृषि, मेडिकल, प्रबंधन, हस्तशिल्प, हाइपरलोकल ई-कॉमर्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कुल 11 नवाचार एवं स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुत किए गए। प्रथम पुरस्कार विजेता सुप्रिया बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। उन्होंने बताया कि पुरस्कार में मिली 25 हजार रुपये की धनराशि का इस्तेमाल वह अपने स्टार्टअप को आगे बढ़ाने और उसका विस्तार करने में करेंगी। मेंटॉर ज्योति तिवारी रस्तोगी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में युवाओं के पास आगे बढ़ने के लिए अनेक अवसर और संसाधन उपलब्ध हैं। मेंटॉर अनुपम रघुवंशी ने युवाओं को अपनी कमियों को पहचानने, उनमें सुधार करने और किसी भी स्टार्टअप की शुरुआत से पहले बाजार का गहन अध्ययन करने की सलाह दी। प्रस्तुत किए गए नवाचारों में ऑक्टो फ्लो, मशरूम फार्मिंग, क्राफ्ट विद सुप्रिया, कृषि नेत्र, फ्रेश फोल्ड, इंस्टेंट कारीगर, डीजी दुकान और एआई आधारित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शामिल रहे। इन नवाचारों ने कृषि, शिक्षा, तकनीक और उद्योग के क्षेत्र में समस्याओं के समाधान के साथ रोजगार सृजन की संभावनाएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed