Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Jaunpur News
›
In the Shri Ram Katha, Lord Ram's name is written 110 million times, an achievement recorded in two world records
{"_id":"6ae4eb0a73566d796b09336d","slug":"in-the-shri-ram-katha-lord-rams-name-is-written-110-million-times-an-achievement-recorded-in-two-world-records-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-166036-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: श्रीराम कथा में 11 करोड़ बार लिखा गया राम नाम, दो विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुई उपलब्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: श्रीराम कथा में 11 करोड़ बार लिखा गया राम नाम, दो विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुई उपलब्धि
शांतनु महाराज को एशिया बुक रिकार्ड का प्रमाणपत्र सौंपते इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और एशिया
Link Copied
जौनपुर। नौ दिवसीय श्रीराम कथा के दौरान जौनपुर में राम नाम लेखन का अनूठा अभियान विश्व रिकॉर्ड बन गया। बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के नेतृत्व में आयोजित श्रीराम कथा में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से 11 करोड़ एक बार राम नाम का लेखन किया। इस उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कथावाचक आचार्य शांतनु महाराज की प्रेरणा और मार्गदर्शन में राम नाम लेखन अभियान चलाया गया। इसमें बड़ी संख्या में राम भक्तों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा और समर्पण के भाव से श्रद्धालुओं ने राम नाम लिखने का लक्ष्य पूरा किया। आयोजन के दौरान दोनों रिकॉर्ड संस्थाओं के प्रतिनिधि संजय भोला ने ज्ञान प्रकाश सिंह को प्रमाण पत्र सौंपे। इस उपलब्धि की घोषणा होते ही कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए आयोजन से जुड़े लोगों को बधाई दी। ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि राम नाम लेखन अभियान में शामिल सभी श्रद्धालुओं की सामूहिक आस्था और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने इसका श्रेय राम भक्तों की सहभागिता को दिया। आचार्य शांतनु महाराज के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन से श्रद्धालुओं को इस आध्यात्मिक अभियान से जुड़ने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।