{"_id":"6ae4ee1ceb824fa5f007930c","slug":"193-mm-of-rain-in-24-hours-the-highest-rainfall-in-the-kerakat-area-jaunpur-news-c-193-1-jon1004-166017-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 24 घंटे में 19.3 मिमी हुई बारिश केराकत क्षेत्र में सबसे ज्यादा बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 24 घंटे में 19.3 मिमी हुई बारिश केराकत क्षेत्र में सबसे ज्यादा बरसात
विज्ञापन
बारिश के कारण गिरी धान की फसल। संवाद
जौनपुर। अर्नब चक्रवात से जनपद के मौसम का मिजाज बदल गया है। बीएचयू वाराणसी के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के तकनीकी अधिकारी एवं मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने आने वाले दो से तीन दिनों तक बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है।
उन्होंने बताया कि 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि केराकत तहसील क्षेत्र में सबसे ज्यादा 4.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। सबसे कम बारिश मछलीशहर में हुई है। बारिश से तापमान में भी कमी आई है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बारिश के दौरान सब्जी की फसल में न करें कीटनाशक का छिड़काव
मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह के अनुसार खेतों में जलभराव होने से सब्जियों की फसल में रोग लगने का खतरा बढ़ गया है। रबी फसलों की बोआई के लिए मिट्टी में उचित नमी आने और खेत के भुरभुरा होने पर ही करें।
विज्ञापन
बीज कंदों का कृषि विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार फफूंदनाशक या जैविक एजेंट से उपचार करें। बारिश और तेज हवा के दौरान सब्जियों पर कीटनाशक एवं फफूंदनाशकों का छिड़काव न करें, क्योंकि दवाएं पानी के साथ धुल सकती हैं। संवाद
कहां कितनी हुई बारिश
सदर :
2.5 मिमी
मड़ियाहूं :
4.0 मिमी
मछलीशहर :
2.4 मिमी
शाहगंज :
3.2 मिमी
केराकत :
4.2 मिमी
बदलापुर :
3.0 मिमी
कुल वर्षा :
19.3 मिमी
औसत वर्षा : 3.21 मिमी