{"_id":"6ae4ed53f37a89da2c083bc7","slug":"shivanand-maurya-won-big-in-the-spot-photography-contest-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-166027-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिता में शिवानंद मौर्य ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिता में शिवानंद मौर्य ने मारी बाजी
विज्ञापन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में हिस्सा लेते पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विद
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं की शृंखला में शुक्रवार को स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रकृति विषय पर आधारित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने फोटोग्राफी का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में शिवानंद मौर्य ने प्रथम, रजनीश कुमार गौतम ने द्वितीय और आकृति राव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार 31 अक्तूबर को विश्वविद्यालय परिसर स्थित महंत अवेद्यनाथ संगोष्ठी सभागार में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह-2026 का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरके सिंह करेंगे। महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह मुख्य अतिथि तथा उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक, लखनऊ के अध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण, अखंड भारत के संकल्प और राष्ट्रीय एकता में उनके ऐतिहासिक योगदान पर विचार व्यक्त किए जाएंगे। समारोह में विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, शोधार्थी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगी।