फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Uncontrollable truck crushes bicycle rider, dies

बेकाबू ट्रक ने सायकिल सवार को रौंदा, मौत

Tue, 14 Jul 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck crushes bicycle rider, dies
महराजगंज। कस्बा स्थित डाकघर के समीप मंगलवार की शाम बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से सायकिल सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चालक और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक नशे में धुत बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी संजय (40) मंगलवार की शाम को बाजार से सब्जी लेकर सायकिल से घर लौट रहा था। शाहगंज-मुंगराबादशाहपुर मुख्य मार्ग पर जैसे ही वह डाकघर के समीप पहुंचा, तभी बदलापुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। मौके पर ही संजय की मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने दौड़ कर ट्रक चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। उधर, संजय के मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में पत्नी अमृता, मां श्याम देवी के अलावा बेटियां पूनम, सुषमा, आंचल, शिवानी और पुत्र शिवम, शुभम व शिवा हैं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि चालक समेत ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक पप्पू यादव सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के नरवारी गांव का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed