फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Uncontrollable truck crushed teenager

बेकाबू ट्रक ने किशोर को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

Sat, 06 Jun 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck crushed teenager
30- चन्दवक क्षेत्र के भैंसा गांव में ट्रक की चपेट में आने से किशोर की मौत के बाद मौढ़ेला थानागद्दी म - फोटो : JAUNPUR
थानागद्दी (जौनपुर)। चंदवक थाना क्षेत्र के भैंसा गांव के पास थानागद्दी-मोढ़ैला मार्ग पर शनिवार की सुबह 7 बजे बेकाबू ट्रक ने सायकिल सवार किशोर को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची चंदवक पुलिस ने काफी कोशिशों से लोगों को समझाकर तीन घंटे बाद जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

भैंसा गांव निवासी सोनू प्रजापति का पुत्र दीपक (14) शनिवार की सुबह साइकिल से राशन लाने कोटे की दुकान पर जा रहा था। गांव के पास ही सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने साइकिल को चपेट में ले लिया। सड़क पर गिरे दीपक को कुचलते हुए ट्रक आगे निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पिता सोनू और मां अमरावती मौके पर पहुंच गए। इकलौते बेटे का शव देख दोनों बेसुध होकर गिर पड़े।
विज्ञापन

उधर, घटना से गुस्साए लोगों ने मौके पर ही चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण ट्रक चालक की गिरफ्तारी, कोटेदार पर कार्रवाई और परिवार को मदद दिलाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि कोटेदार एक सप्ताह से राशन के लिए दौड़ा रहा था। अगर समय से राशन दे दिया गया तो यह घटना नहीं होती। सूचना पाकर एसओ दिग्विजय सिंह मौके पर पहुंचे। काफी समझाने के बाद लोगों ने सुबह 10 बजे जाम समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed