फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Uncle shot dead for love of sister-in-law, accused arrested

Jaunpur News: भाभी के प्यार में ताऊ को गोली से उड़ाया, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 03 Nov 2024 03:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Uncle shot dead for love of sister-in-law, accused arrested
पचरुखी गांव में दीपावली की रात एक भतीजे ने अपने ताऊ को कनपटी पर गोली मार दी। सीएचसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि ताऊ की बहू के साथ प्रेम प्रसंग में वह बाधा बन रहे थे। इसलिए गोली मार दी।
विज्ञापन

पचरुखी गांव निवासी रामजीत पटेल पुत्र देवराज (45) रामपुर परियत मार्ग पर गाड़ी धुलाई का कार्य करता था। वहीं पर मड़हा बनाकर सोता भी था। दीपावली की रात संदिग्ध परिस्थितियों में कनपटी पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के समय रामजीत की पत्नी चंद्रावती भी मड़हे में सोई थी। शुक्रवार को भोर में ढाई बजे के आसपास पत्नी घटनास्थल से 50 मीटर दूर नित्य क्रिया के लिए अपने पुश्तैनी घर चली गई थी। थोड़ी देर बाद जब वह वापस आकर देखी तो पति की कनपटी पर गोली लगी थी और खून निकल रहा था। इससे वह घबराकर घर की ओर भागी और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी शैलेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विवेक सिंह समेत सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र दिनेश पटेल की तहरीर पर विनोद पटेल उर्फ टिल्लू पुत्र इंद्रजीत पटेल निवासी पचरुखी और विपिन पटेल निवासी मगरा, थाना बरसठी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर विनोद पटेल को फजूलहा प्राथमिक विद्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसके बड़े पिता रामजीत पटेल उसे प्रताड़ित करते थे। उनकी बहू से वह प्यार करता था, लेकिन उनके द्वारा मुझे बार-बार परेशान किया जा रहा था। इसे लेकर मैंने दीपावली की रात उनकी हत्या कर दी। मेरे साथ मेरी मौसी का लड़का विपिन निवासी मगरा भी था। पुलिस ने आरोपी के पास से रिवाॅल्वर, एक कारतूस, मोबाइल, काले रंग का फेस मास्क और काले-नीले रंग का बैग बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed