फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Uncle and nephew killed in road accident

Jaunpur News: सड़क हादसे में मामा-भांजे की माैत

Wed, 19 Feb 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew killed in road accident
खेतासराय क्षेत्र के खेतासराय दीदारगंज मार्ग पर मंगलवार की रात करीब नौ बजे चारपहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार मामा की घटनास्थल पर और भांजे की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन

आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुघरपुर निवासी गुलशन बिंद (23) खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहा में अपनी बहन के घर कार्यक्रम में आए थे। रात 9 बजे अपने भांजे सत्यम बिंद (12) निवासी जमदहा को बाइक पर बैठाकर अपने घर सुघरपुर लौट रहे थे। जमदहा मदरसा महमूदिया के पास चार पहिया वाहन से उनकी टक्कर हो गई।दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को पीएचसी सोंधी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने गुलशन बिंद को मृत घोषित कर दिया, जबकि सत्यम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रास्ते में सत्यम की भी माैत हो गई। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि मंगलवार की रात जमदहा में अज्ञात चार पहिया वाहन से दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed