फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Unbalanced car collided with divider, driver dies

असंतुलित कार डिवाइडर से टकराई चालक की मौत एक घायल

Fri, 01 Oct 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Unbalanced car collided with divider, driver dies
कुल्हनामऊ गांव के समीप बुधवार की रात डिवाइडर से टकराकर कार पलट गई। हादसे में चालक और सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बदलापुर थाना क्षेत्र के कठारे गांव निवासी शुभम सिंह (31) और बदलापुर कस्बा निवासी अनुराग गुप्ता (30) के साथ रात में कार से जौनपुर जा रहे थे। राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर कुल्हनामऊ गांव के समीप कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। वाहन पलटते ही सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने चालक शुभम को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रात में ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed