फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Umala Shiva devotees rally in pagoda

शिवालयों में उमड़ा शिव भक्तों का रेला

Mon, 29 Jul 2019 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Umala Shiva devotees rally in pagoda
28- सावन मास के दूसरे सोमवार को त्रिलोचन महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए कतार में खड़े कांवर? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। सावन के दूसरे सोमवार को शिवालय शिव भक्तों से गुलजार रहे। हर कोई भगवान शंकर और मां पार्वती की भक्ति में रमा रहा। बम-बम भोले, हर-हर महादेव, ओम नम: शिवाय के जयकारे से शिवालय दिनभर गूंजते रहे। भोर से शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। बेलपत्र, दुग्ध, धतूरा आदि चढ़ा कर श्रद्धालुओं ने विधि विधान से उन्हें पूजा। भीड़ को देखते हुए कई मार्गों पर रूट डायवर्जन के बावजूद जाम की स्थिति रही। शहर से गुजरने वाले सभी प्रमुख मार्ग जाम रहे। ट्रकों की लंबी कतारों ने शहर के ट्रैफिक को भी प्रभावित किया।
विज्ञापन

जलालपुर के ऐतिहासिक त्रिलोचन महादेव और सुजानगंज के गौरी शंकर धाम में रविवार रात ही कांवरियों का हुजूम पहुंच गया था। भोर में हर-हर महादेव के जयकारे के साथ जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हुआ। शहर के उमेशोनाथ मंदिर में शिव भक्तों की भीड़ रही। फूल, माला और बिजली के झालरों से मंदिर में भव्य सजावट की गई थी। दाऊ जी मंदिर, पांचों शिवाला, जोगेश्वर महादेव मंदिर, मैहर देवी सहित सभी मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ पहुंची।
विज्ञापन

जलालपुर: ऐतिहासिक त्रिलोचन महादेव धाम में भोर में चार बजे से ही जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों की कतार लग गई थी। दिन चढ़ने के साथ-साथ भीड़ और बढ़ती गई। भगवान शिव, देवी पार्वती की विधिवत अराधना कर श्रद्धालुओं ने कुशल मंगल की कामना की। क्षेत्राधिकारी केराकत रामभुवन यादव, यलआईयू इंस्पेक्टर सीमा यादव,कांस्टेबल निधि सिंह समेत भारी मात्रा में पुलिस तैनात रही। जलालपुर इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह व मन्दिर कमेटी अध्यक्ष मुरली गिरी तथा रामचन्द्र सिंह ने माइक पर भीड़ को नियंत्रित करने में लगे रहे। भोर में ही मंदिर के पुजारी सोनू गिरी, मुरली ने पट खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुजानगंज: ऐतिहासिक गौरीशंकर धाम में सावन के दूसरे सोमवार पर करीब एक लाख शिव भक्तों ने भोले शंकर का जलाभिषेक किया। रविवार की देर शाम से ही इंदिरा चौक से सुजानगंज की तरफ जाने वाले बड़े वाहनों को रोंक दिया गया है। जिसके चलते कुछ बड़े वाहन मार्ग परिवर्तित कर गंतव्य के लिए रवाना हुए। कुछ वाहन जगह-जगह खड़े रहे। सोमवार की सुबह से सभी वाहनों को रोंक दिया गया। जिसके चलते लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। जहां इंदिरा चौक पर भारी पुलिस तैनात रही तो वहीं एसडीएम अंजनी कुमार सिंह व सीओ राजेन्द्र कुमार सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चक्रमण करते रहे।
मछलीशहर: क्षेत्र के दियांवा नाथ महादेव मंदिर में सूर्योदय से ही भक्तों की लगी लम्बी कतार लग गई। भक्ति भाव में लीन भक्तों ने पूजा अर्चना की। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी विद्यासागर सोनकर ने क्षेत्र के पारस नाथ महादेव पौंहा, शोभनाथ महादेव जमालपुर व दियांवानाथ महादेव मंदिर पर किया दर्शन पूजन किया। नगर के मेहरवां मन्दिर ,शोभनाथ महादेव तथा बउरहउ बाबा के धाम में जलाभिषेक हुआ। दियावां नाथ मंदिर पर एसआई शिवराज यादव के नेतृत्व में महिला व पुरुष कांस्टेबल तैनात रहे। कोतवाल पर्व कुमार सिंह हमराहियों के साथ क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों पर चक्रमण कर व्यवस्था की जानकारी लेते रहे।
महराजगंज: क्षेत्र के करसूल नाथ धाम में सुबह से ही कावरियों व श्रद्धालुओं की भीड़ जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था में तेजी बाजार चौकी इंचार्ज गोविंद देव मिश्रा फोर्स के साथ तैनात रहे। गोकुला गांव स्थित चुल्हिया महादेव, अमारी स्थित शिव मंदिर मितावा, नाहरपुर फ़त्तूपर महराजगंज बाजार स्थित शिवमंदिर जलाभिषेक को भीड रही।
धर्मापुर। क्षेत्र के ऐतिहासिक शिव मंदिर पर श्रावण मास के पवित्र दूसरे सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं व व्रती महिलाओं ने शिव मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक किया।

शाहगंज: नगर के खुटहन तिराहा स्थित श्री महादेव मंदिर, रोडवेज व अयोध्या मार्ग पर सोमवार की शाम भण्डारा व भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें शिव भक्त पूरी रात भजन संध्या में झूमते रहे। भक्ति गीत के सुरों व डीजे की धुन पर श्रोता रात भर झूमते रहे। इस मौके पर प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, मनीष कुमार सिंह, सुनील अग्रहरि, गणेश चौहान, अमित सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed