फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two youths were called out of the village and beaten up, one in critical condition

Jaunpur News: दो युवकों को गांव के बाहर बुलाकर पीटा, एक की हालत गंभीर

Sat, 15 Jun 2024 03:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Two youths were called out of the village and beaten up, one in critical condition
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बघंद्रा गांव में बीती देर रात को दो युवकों को अज्ञात मनबढ़ युवकों ने कॉल करके गांव के बाहर बुलाया और पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलावस्था में दोनों युवकों को अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बघंद्रा गांव निवासी शिवम यादव एवं बगल के गांव कुरेथू के शुभम यादव को कौवापार गांव के दो मनबढ़ युवकों ने बृहस्पतिवार की देर रात करीब 10 बजे फोन करके गांव के बाहर बुलाया। शुभम और शिवम जैसे ही गांव के बाहर बाइक से पहुंचे बाइक से उतरते ही दोनों मनबढ़ युवकों और उनके एक साथी ने दोनों युवकों के ऊपर लाठी डंडे एवं धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में शुभम यादव (22) और शिवम यादव (21) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवकों का सिर फट गया। आसपास के लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंच गए। उनलोगों ने घायलों के परिजनों को सूचना दी। परिजन ने दोनों युवकों को लेकर सीएचसी चोरसंड गौराबादशाहपुर गए, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों युवकों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना में शुभम यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना का मुख्य कारण दो गुट के लड़कों में पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना में शुभम के द्वारा दी गई तहरीर पर कौवापार गांव के गोविंद कुमार, आनंद एवं बघंद्रा के बोल्डर कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बोल्डर कुमार और आनंद को रात में ही हिरासत में ले लिया गया है। एक युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed