फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two youths returning from a friend's party died in a road accident

Jaunpur News: दोस्त के पार्टी से लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

Fri, 18 Apr 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two youths returning from a friend's party died in a road accident
मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर बाजार के पास बुधवार रात दोस्त के घर से पार्टी में शामिल होकर लौट रहे दो बाइक सवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक के किसी चीज से टकराने से हादसा हुआ है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के संदहां गांव की निवासी प्रतिक गौतम (38) अपनी बाइक से से मुडैला गांव निवासी प्रवेश (36) के साथ बुधवार शाम खेतासराय थाना क्षेत्र के एतमादपुर में अपने मित्र के घर आयोजित पार्टी में शामिल होने गया। 11 बजे दोनों बाइक से घर के लिए निकले थे। इसी दौरान लुंबिनी दुद्धि मार्ग पर जपटापुर बाजार के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर किसी चीज से टकरा गई। इससे दोनों सड़क के बीचोबीच गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की नजर पड़ी तो ग्रामीणों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनोंं को मृत घोषित कर दिया। देर रात घटना की जानकारी परिजनों को हुई। रोते बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और दोनों शव की शिनाख्त की। बृहस्पतिवार को परिजनों ने सरायख्वाजा थाना ने तहरीर दी। पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि घटनास्थल के पास दो पेड़ हैं। आशंका है कि बाइक सवार दोनों युवक पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके चलते दोनों की मौत हो गई। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

गांव घूमने पहुंचा था प्रतीक-मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सदाह गांव निवासी मृतक प्रतिक गौतम दो भाई व चार बहन है। अपने भाइयों में प्रतीक सबसे छोटा था। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते प्रतीक नगर में रहकर डिलीवरी बॉय की नौकरी करता था। पिछले एक सप्ताह पहले ही वह नगर से अपने गांव घूमने आया था। मृतक प्रतीक को 3 वर्ष की पुत्री प्रत्युशा है। कुछ वर्षों से प्रतीक अपने परिवार को लेकर नगर में रहने लगा था। देर रात घटना की जानकारी परिजनों ने मृतक प्रतीक की पत्नी सरिता को दी। प्रतीक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

इकलौता कमाऊ था मृतक प्रवेश-मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र की मुरैना गांव के निवासी प्रवेश यादव अपने परिवार का इकलौता कमाऊ व्यक्ति था। मृतक प्रवेश अपने तीनों भाइयों में सबसे बड़ा था। घर पर रहकर खेती किसानी का काम करता था। मृतक प्रवेश की शादी वर्ष 2012 में खुटहन के सलेमपुर गांव की एक युवती से हुआ था। मृतक प्रवेश को एक पुत्र और एक पुत्री है। पुत्री आशी (10) कक्षा 4 में पढ़ती है। पुत्र पार्थ (8) कक्षा दो में पढता है। देर रात घटना की जानकारी होती है परिजनों कोहराम मच गया। मौत की खबर से पत्नी रेनुका का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो ट्रकों की टक्कर, सिलिंडर लदा ट्रक पलटा
मछलीशहर। थाना क्षेत्र के मड़ियाहूं रोड स्थित जमालपुर गांव के पास बृहस्पतिवार को दो ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई। इसमें सिलिंडर से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया और जाम लग गया। काफी देर तक वाहन व राहगीर जाम में फंसे रहे।बुधवार की रात लगभग दो बजे प्रयागराज से भारत गैस सिलिंडर लादकर ट्रक गैस एजेंसी से बेलवा बाजार जा रहा था। वह जमालपुर गांव में मनोज सरोज के घर के सामने पहुंचा। वहां गाड़ी रोक कर खलासी पानी लेने के लिए उतरा। इसी समय बालू खाली कर मिर्जापुर जा रहे एक ट्रक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि सिलिंडर लदा ट्रक सड़क के दाहिने तरफ पलट गया। दुर्घटना में ट्रक चालक हीरालाल (26) निवासी मिर्जापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल चालक को लोगों ने एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सहयोग किया। प्रभारी निरीक्षक विनीत कुमार राय ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed