फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two youths returning from a birthday party on a bike died, a third injured

Jaunpur News: बर्थडे पार्टी से एक बाइक से लौट रहे दो युवकों की मौत, तीसरा घायल

Sun, 20 Apr 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two youths returning from a birthday party on a bike died, a third injured
धर्मापुर। स्थानीय बाजार में शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ही पिकअप चालक मौके से भाग गया। जलालपुर थाना क्षेत्र के मसूदपुर गांव निवासी अर्जुन चौहान (27) अपनी बाइक से गांव के ही विनोद चौहान (33) और महेश चौहान (28) के साथ शुक्रवार की रात लाइन बाजार थाना पंचहटिया में रिश्तेदारी में आयोजित बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। तीनों युवक बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे थे। अर्जुन बाइक से जौनपुर- केराकत हाईवे स्थित धर्मापुर बाजार पहुंचा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट आने से अर्जुन और विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महेश गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घटना की सूचना थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर को दी। थाना प्रभारी फूलचंद पांडेय प्रसाद तिराहे पर मौजूद थे। वह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। थाना प्रभारी ने घायल युवक महेश चौहान को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। अर्जुन और विनोद का शव कब्जे में ले लिया। परिजनों को सूचना देते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने बताया कि पंचहटिया से बर्थडे पार्टी से एक ही बाइक से तीन युवक घर लौट रहे थे। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक को जिला अस्पताल भेजा गया है। परिजनों ने तहरीर दी है। अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पिकअप से भिड़ी कार, तीन फीट उछल कर गिरे दोनों वाहन, 6 घायल
सिकरारा। जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग पर शनिवार की सुबह बीबीपुर के पास प्रयागराज की ओर जा रही कार की सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से आमने भिड़ंत हो गई। फिल्मी अंदाज में दोनों वाहन हवा में तीन-तीन फीट उछल कर सड़क पर गिर कर पलट गए। हादसे में 6 लोग घायल हो गए हैं। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया। घायलों में कार चालक आकाश गुप्ता (29 ), शिव शंकर मिश्र (30) कालिंदीपुरम, हर्ष सिंह (25) प्रयागराज, शशांक मिश्र (24) अल्लापुर, कुलदीप त्रिपाठी (29) राजापुरम के हैं। वहीं पिकअप चालक सिकरारा निवासी आशिफ खान (29)भी गंभीर रूप से घायल है। कार सवार सभी साथी अपने मित्र की बेटी की शादी से घर (प्रयागराज) जा रहे थे। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सभी खतरे से बाहर हैं। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed