मुंगराबादशाहपुर । थानाक्षेत्र के जौनपुर रायबरेली हाईवे पर जयपालपुर साईं ढाबा के पास बीती देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मझगवा गांव निवासी आर्यन गौतम (19) पुत्र सूर्यप्रकाश, सुनील गौतम (21) पुत्र संतोष कुमार उर्फ परमेश्वर अपने रिश्तेदार अगहुआ (कोनार), थाना फूलपुर, जिला प्रयागराज निवासी सचिन कुमार उर्फ विपिन (26) पुत्र ताराचंद्र के साथ एक ही बाइक से कहीं जा रहे थे। वह जैसे ही जयपालपुर स्थित सांई ढाबा के पास रायबरेली जौनपुर नेशनल हाईवे पर पहुंचे सामने से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि आर्यन गौतम और सुनील गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल सचिन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में भर्ती कराया गया।

मुंगरा- सड़क दुर्घटना में मृत आर्यन की फाइल फोटो। परिजन- फोटो : एडीएम कल्पना जायसवाल को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष। स्रोत स्वयं