फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   two young man die in road accident

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत 

Fri, 29 Apr 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 29 Apr 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
बक्शा, बदलापुर और मीरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अलग-अलग हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें एक युवक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


बक्शा प्रतिनिधि के मुताबिक वाराणसी लखनऊ मार्ग पर शंभूगंज बाजार के पास ट्रैक्टर को ओवर टेक करने के चक्कर में बाइक सवार दो युवक सामने से आ रहे टैंकर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें मौके पर ही सड़ेरी बक्शा निवासी समाचार पत्र विक्रेता सुरेंद्र यादव के पुत्र विकास 21 की मौत हो गई। जबकि उसका साथी सोनू पुत्र रामआश्रय गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। दोनों बाइक से बिना हेलमेट लगाए जा रहे थे। उधर, गड़हा तेली गांव के पास नौपेड़वा मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होने से सोनपुर सिकरारा निवासी मुन्ना विश्वकर्मा और ककोहिया निवासी कैलाश घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बक्शा में भर्ती कराया गया है। यह भी हेलमेट नही लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक अगहुआ गांव से सिकरारा लड़की देखने जा रहे बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे छह लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज मछलीशहर में चल रहा है। अगहुआ गांव के ओम प्रकाश जायसवाल अपने लड़के ज्ञानदेव की शादी के लिए लड़की देखने सिकरारा जा रहे थे। रायबरेली जौनपुर हाईवे पर  बीबीपुर गांव के पास अचानक बोलेरो पलट गई।


जिसमें शिव प्रसाद जायसवाल (65),  आम प्रकाश जायसवास (70), सुरेश (34), योगेनद्र मौर्य (40), लाल चन्द्र (50) और भगौती प्रसाद जायसवाल (60) को चोट आयी।बदलापुर ः पुरानी बाजार गांव के सामने शुक्रवार की रात में ट्रक की चपेट में आने से आगरा के नाला कोठी निवासी सुनील कुमार की मौत हो गई।  सुनील चूड़ी बेचने का काम करता था। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फारार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed