फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two Village Development Officers attached to the Headquarters when the progress is poor

प्रगति खराब मिलने पर दो ग्राम विकास अधिकारी मुख्यालय से संबद्ध

Sun, 04 Jul 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two Village Development Officers attached to the Headquarters when the progress is poor
सीडीओ अनुपम शुक्ला ने विकास भवन सभागार में तीन ब्लाकों में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की। खराब प्रगति होने पर दो ग्राम विकास अधिकारियों को जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया। प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही स्पष्टीकरण भी तलब किया। आठ लोगों का वेतन भी रोका गया।
विज्ञापन

सीडीओ ने तीन ब्लाकों बक्शा, धर्मापुर एवं रामपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा की। इस दौरान आवासों की तीसरी किश्त जारी किए जाने एवं आवासों के पूरा होने की जानकारी ली। बक्शा के ग्राम विकास अधिकारी दिनेश सिंह एवं सचिव नागेन्द्र सिंह के अनुपस्थित रहने व उनके क्षेत्रों में खराब प्रगति होने पर सीडीओ ने इन्हें जिला मुख्यालय पर संबद्ध कर दिया। प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। विकास खंड बक्शा के अनुपस्थित सहायक लेखाकार सुनील शर्मा एवं विकास खंड धर्मापुर के सहायक लेखाकार हरिश्चन्द्र मौर्या का वेतन रोकते हुए सीडीओ ने इनसे भी स्पस्टीकरण तलब किया। बैठक में अनुपस्थित ग्राम विकास अधिकारी, सचिव विकास खंड रामपुर के सुशान्त शुक्ला, अलका वर्मा एवं मनोज गौड़ का वेतन रोके जाने के साथ ही उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी गई। इसके अलावा इनसे भी स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। विकास खंड धर्मापुर के ग्राम विकास अधिकारी, सचिव प्रमोद कुमार सिंह, फूलचन्द्र कन्नौजिया एवं रजनीश पांडेय का वेतन रोके जाने के साथ ही उन्हें भी प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed