फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two vicious cattle smugglers shot in the leg in an encounter, arrested

Jaunpur News: मुठभेड़ में दो शातिर पशु तस्करों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Sat, 17 Aug 2024 03:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Two vicious cattle smugglers shot in the leg in an encounter, arrested
खुटहन। सुइथाखुर्द गांव के मडैया मजरे के पास नहर के रास्ते पर बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में एक ने नाम तस्लीम उर्फ कांता निवासी मडैया सुइथाखुर्द व दूसरा मेराज निवासी लेदरही खेतासराय बताया।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि आत्मरक्षा में की फायरिंग में बदमाशों के पैर में गोली लगी। उनके पास से दो देसी तमंचा, दो कारतूस, खोखा व बिना नंबर की बाइक मिली। दोनों पर सीमावर्ती जिलों में भी पशु तस्करी सहित विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे हैं।
विज्ञापन


सरपतहां के पट्टी नरेंद्रपुर चौराहे पर आधी रात को पुलिस गस्त पर थी, तभी बाइक पर दो युवक आते दिखे। जिन्हें रुकने का इशारा करने पर वे खुटहन की तरफ भागने लगे। ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों ने पीछा करने पर बदमाश दहशत फैलाने के लिए हवा में एक राउंड फायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने सूचना थाना खुटहन, शाहगंज व सरपतहां थाना प्रभारियों को दी। लोकेशन के आधार पर सभी थानों ने घेराबंदी कर दी। पुलिस को देख बदमाश नहर से सटे मार्ग पर भागने लगे। इस गांव में पुलिस ने उन्हें दोनों तरफ से घेर लिया। बदमाश बाइक छोड़ झाड़ियों के पीछे होकर फायर शुरू कर दिए। जवाब में पुलिस की गोली से दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed