फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two teenage girls escaped from police custody, one recovered

Jaunpur News: पुलिस अभिरक्षा से दो किशोरियां भागीं, एक बरामद

Tue, 20 Feb 2024 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two teenage girls escaped from police custody, one recovered
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला ब्लॉक में स्थित सखी वन स्टाप सेंटर से मंगलवार की सुबह मेडिकल कराने के लिए लाई गईं दो किशोरियां पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गईं। इसकी जानकारी होने ही पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। एसपी डाॅ. अजयपाल शर्मा ने एसओजी और दो थानों की पुलिस को तत्काल सक्रिय किया। देर शाम एक किशोरी बरामद कर ली गई जबकि दूसरी का पता नहीं चला। करंजाकला ब्लॉक में स्थित सखी वन स्टाप सेंटर में 17 जनवरी को खेतासराय और 14 जनवरी को सिकरारा थाना से छेड़खानी, दुष्कर्म के मामले में मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कराने के लिए दो किशोरियां लाई गई थीं। उन्हें पुलिस अभिरक्षा में वन स्टाप सेंटर में रखा गया था। मंगलवार को सुबह 8:30 बजे दीवार फांदकर दोनों फरार हो गई। इसकी जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने सेंटर के कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द किशोरियों को बरामद किया जाए। एसओजी टीम के सरायख्वाजा और खेतासराय पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो दोनों किशोरियां कोठवार बाजार में दिखीं, जहां पर वह एक युवक से मोबाइल मांगकर किसी को फोन कर रही थीं। इसके बाद पुलिस ने एक किशोरी को मिहरावां से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed