{"_id":"609d5c068ebc3eb2aa15ea5d","slug":"two-suspicious-deaths-in-sarai-mohiuddinpur-and-budhupur-village-jaunpur-news-vns589351648","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरायमोहिद्दीनपुर और बूढ़ूपुर में दो की संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरायमोहिद्दीनपुर और बूढ़ूपुर में दो की संदिग्ध मौत
विज्ञापन
सुइथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के सराय मोहिउद्दीनपुर और बूढ़ूपुर गांव में बुधवार को देर शाम व आधी रात दो लोगों की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बृहस्पतिवार को सुबह दोनों की मौत जहरीली शराब से होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस बल के साथ गांवों में पहुंचे सीओ शाहगंज अंकित कुमार ने छानबीन की। हालांकि सीओ का कहना है कि दोनों की मौत बीमारी से हुई है।
सरायमोहिउद्दीनपुर गांव निवासी गब्बर (28) की बुधवार शाम अचानक तबीयत खराब हुई तो परिजन उन्हें लेकर शाहगंज के निजी अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख इलाज करने से मना कर दिया। वहां से परिजन उन्हें लेकर राजकीय पुरुष चिकित्सालय पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथ में गए परिजनों के मुताबिक वहां चिकित्सकों ने इस बात की आशंका जताई थी कि अत्यधिक शराब पीने से मौत हो सकती है। उधर, बूढ़ूपुर निवासी 50 वर्षीय राजधर की भी मौत बुधवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। वह ठेला चलाकर रोजी रोटी चलाते थे। सीओ अंकित कुमार का कहना है कि पुलिस ने जांच कर ली है। जहरीली शराब से मौत नहीं हुई है। दोनों की मौत बीमारी से हुई है।
पुरानी दुकान के पास होती है अवैध शराब की बिक्री
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के पास मुख्य मार्ग के किनारे पहले सरकारी शराब की दुकान थी। बीच में जब सरकार का फरमान जारी हुआ कि हाईवे पर शराब की दुकानें नहीं चलेंगी तो पकड़ी में संचालित सरकारी शराब की दुकान जपटापुर के पास चली गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि अब पुरानी सरकारी शराब की दुकान के पास जो व्यक्ति चखना बेचने का काम करता था, वही उसी स्थान पर अब अवैध रूप से शराब बेचता है। आस पास के लोग उसी से शराब खरीदते हैं। इस सूचना पर पुलिस ने आरोपी के घर वालों से भी पूछताछ की। पता चला कि वह साधू के वेश में रहता है और कई कई दिन गायब रहता है। पिछले एक सप्ताह से वह घर नहीं आया है।
इनसेट
सरकारी दुकान से होती है अवैध शराब की बिक्री
जौनपुर। जिले में सरकारी दुकान से ही अवैध शराब की बिक्री का खुलासा पूर्व में हो चुका है। इसके लिए कई दुकानों पर कार्रवाई भी हो चुकी है।
इधर जब कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते सरकारी शराब की दुकानें बंद कर दी गईं तो भी कई दुकानों से शराब की बिक्री होती रही। इस शिकायत पर जब विभाग ने सख्त रुख अख्तियार किया और कहा गया कि स्टाक का मिलान किया जाएगा तो कार्रवाई से बचने के लिए ऐसे दुकानदारों ने सरकारी शराब न बेचकर उसी दुकान से अवैध शराब की बिक्री शुरू कर दी।
अब बच्चों का कौन करेगा देखभाल
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में अबूझ हालत में हुई दंपती की मौत के बाद घर में उनके बच्चों की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। रामबृक्ष पांच बेटी और एक बेटे का पिता थे। बड़ी बेटी अंजना 14 साल की है। सबसे छोटी बेटी छह माह की है। शिवानी 10, गुड़िया 8, पलक 6, बेटा केशरी 3 वर्ष का है। 15 घंटे के अंतराल में माता और पिता दोनोें की मौत से बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। हर कोई यही कह रहा कि अब इन बच्चों की देखभाल कौन करेगा।