फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two students returned from China in fear of corona virus

कोरोना वायरस के खौफ में चीन से लौटे दो छात्र

Wed, 05 Feb 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two students returned from China in fear of corona virus
महराजगंज (जौनपुर)। चीन में फैले कोरोना वायरस को लेकर जारी अलर्ट के बीच जिले में पहुंचे दो छात्रों के सैंपल मंगलवार को जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंचे । हालांकि इनकी प्राथमिक जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों के ब्लड सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेज दिया है। वहां की रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्यवाई होगी। उधर, अलर्ट को देखते हुए जिले में ऐसे 14 लोग चिह्नित हैं, जो विभिन्न कारणों से चीन आते-जाते रहते हैं। उन सब पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल किसी में वायरस के संक्रमण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी दो छात्र चीन के जुझाउ शहर में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। दोनों तृतीय वर्ष के छात्र हैं। चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद मंगलवार को दोनों छात्र गांव पहुंचे। उनके घर आने की सूचना मिली तो महराजगंज सीएचसी के चिकित्सक डॉ.रमेश व अरविंद पांडेय गांव पहुंच गए। दोनों के ब्लड सैंपल को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा। इसकी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट निगेटिव मिली।
विज्ञापन

कोट
वायरस का संक्रमण चीन के वुहान शहर में है। दोनों छात्र जुझाउ शहर में रह रहे थे। उनकी जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट निगेटिव आई है। सैंपल लखनऊ भेज दिया गया है। दोनों ही छात्रों पर नजर रखी जा रही है। कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट पहले ही घोषित किया गया है। इनके लिए स्वास्थ्य अधिकारियों के अलावा आशाओं को भी लगाया गया है। ताकि वह ऐसे लोगों की सूचना तत्काल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ.रामजी पांडेय, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed