फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two riders died after being hit by a truck

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो की मौत

Mon, 03 Feb 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two riders died after being hit by a truck
सुजानगंज। थाना क्षेत्र के बसरही बाजार के पास शनिवार की रात बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बखोपुर निवासी भारत विश्वकर्मा (40) और पतहना निवासी धनंजय सिंह (41) शनिवार के देर रात करीब 11 बजे बाइक से सुजानगंज से घर की तरफ जा रहे थे। बसरही बाजार के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर बाजारवासी एकत्रित हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज पहुंचाया, जहाँ भारत विश्वकर्मा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। धनंजय सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान धनंजय की भी मौत हो गई। दोनों की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों पड़ोसी गांव के ही थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुजानगंज अजय सिंह ने बताया कि चालक भाग गया, जबकि ट्रक को पकड़ लिया गया है। अज्ञात चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने छीन लिया दो परिवारों का सहारा
सुजानगंज। सड़क हादसेे में धनंजय सिंह और भारत की मौत से गांवों में कोहराम मच गया है। दोनों ही पड़ोसी गांव के रहने वाले थे और उनके परिवार का खर्च उन्हीं की कमाई से चलता था। रविवार को दिन भर गांवों में परिजनों के विलाप की चित्कार गूंजती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पतहना निवासी धनंजय सिंह एलआईसी एजेंट थे। परिवार में उनकी पत्नी रुचि, पुत्र अंशुमान सिंह (13) और पुत्री स्वाति सिंह (16) हैं। दोनों बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। धनंजय सिंह ही परिवार के मुखिया थे। उनकी कमाई से ही परिवार का भरण-पोषण चल रहा था। उनकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है। रो-रोकर उनका बुरा हाल है। उधर, भारत विश्वकर्मा वेल्डर थे। उनके पत्नी की मृत्यु सात वर्ष पहले ही हो चुकी थी। तीन बच्चों चंदन (20), प्रिंस (15) और पुत्री दीपा (13) का पालन-पोषण भारत के ही भरोसे थे। मां के बाद अब पिता की मौत से तीनों बच्चे बेसहारा हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed