फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two real brothers attacked with sticks, three injured

Jaunpur News: दो सगे भाइयों में चले लाठी डंडे, तीन घायल

Sat, 06 Jul 2024 02:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Two real brothers attacked with sticks, three injured
महराजगंज। थाना क्षेत्र के विझवट गांव की दलित बस्ती में शुक्रवार को दो सगे भाइयों में आम तोड़ने को लेकर पहले कहासुनी हुई और फिर लाठी-डंडे निकल आए। मारपीट में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। बस्ती निवासी रामचन्द्र, राहुल, विनोद व सजीवन सगे भाई हैं। सभी का परिवार अलग रहता है। शुक्रवार दोपहर बड़े भाई सजीवन के आम के पेड़ पर रामचंद्र का पुत्र अर्जुन चढ़ गया। इसी बीच भाइयों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते लाठी डंडे निकल आए। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। मारपीट में घायल राहुल गौतम का सिर फट गया जबकि विनोद रामचंद्र व रामचंद्र के पुत्र अर्जुन को गंभीर चोटें आई। राहुल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अश्विनी दूबे ने बताया की मेडिकल परीक्षण के बाद तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed