{"_id":"6011b30d8ebc3e33f610949d","slug":"two-prize-crooks-arrested-for-planning-a-robbery-jaunpur-news-vns571379291","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती की योजना बनाते दो इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैती की योजना बनाते दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
जौनपुर। बक्शा थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने सोमवार की रात एक सराफा कारोबारी के यहां डकैती की योजना बनाते तीन बदमाशों को महिमापुर गांव के पास से मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो बदमाश मौके से फरार हो गए।
एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक रामजनम यादव व थानाध्यक्ष बक्शा अजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ सोमवार की रात नौपेड़वा बाजार के पास मौजूद थे। उसी वक्त मुखबिर से सूचना मिली कि महिमापुर गांव में मुंशीलाल मौर्य के मकान के पीछे कुछ बदमाश मौजूद हैं। उनके पास काफी असलहे है। वे सभी डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पु़लिस वहां पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने खुद को बचाते हुए तीन बदमाश लालचन्द्र निवासी पूराबलई थाना बदलापुर, सौरभ गुप्ता निवासी सेहमलपुर जलालपुर और निलेश कुमार उर्फ पंकज निवासी पीथापुर थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो तमंचे, कारतूस व दो खोखे बरामद हुए। थाना क्षेत्र सिगरामऊ से लूट के पांच हजार रूपये और दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए। गिरफ्तार बदमाश लालचंद्र पर 25 हजार का इनाम घोषित है। पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को बताया कि बदलापुर, फूलपुर वाराणसी में ज्वेलरी कारोबारी और बक्शा में कुल्हनामऊ में शराब की दुकान लूटने की योजना थी।
----
पुलिस मुठभेड़ में गैंगेस्टर आदर्श सिंह गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। चंदवक थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात बेहड़ा गांव निवासी गैंगेस्टर आदर्श सिंह को मंगलवार की रात इब्राहिमपुर स्थित गुलरा मोड़ के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की लेकिन पुलिस ने खुद को बचाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार ने बताया कि बेहड़ा गांव निवासी आदर्शॉ सिंह चंदवक थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह पिछले महीने फूलपुर थाना क्षेत्र में अपने गैंग के साथ एक व्यक्ति की हत्या के लिए पहुंचा था जहां एसटीएफ ने इसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि आदर्श और उसका एक अन्य साथी मौके से फरार हो गए थे। मंगलवार की देर रात चंदवक थानाध्यक्ष अमरेंद्र पांडेय को सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर आदर्श सिंह इब्राहिमपुर में गुलरा खड़ंजा मोड़ के पास मौजूद है। वह किसी की हत्या की तैयारी में हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो बदमाश ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया। पुलिस ने खुद का बचाव करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आदर्श सिंह पर फूलपुर वाराणसी और चंदवक थाने में हत्या, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी समेत सात मुकदमे दर्ज हैं।
पिस्टल और तमंचा के साथ दो गिरफ्तार
जौनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात शहर के नूर खां कुआं के पास से दो बदमाशों को पिस्टल और तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नूर खां कुआं के पास घेराबंदी कर बदमाश नीरज यादव निवासी रामदयालगंज थाना लाइन बाजार और रामसुंदर निषाद निवासी पचोखर लाइनबजार को गिरफ्तार कर लिया गया। नीरज के पास से पिस्टल और रामसुंदर के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।