फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two prisoners including the killer accused escaped from temporary jail

अस्थाई जेल से हत्यारोपी समेत दो बंदी फरार

Fri, 19 Jun 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two prisoners including the killer accused escaped from temporary jail
3- पंचहटिया स्थित प्रसाद स्कूल में बनाई गई जेल से दो कैदियों के भागने के बाद मौके पर जांच करने पंहु? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। लचर सुरक्षा व्यवस्था का फायदा उठाकर बृहस्पतिवार की रात पचहटिया स्थित अस्थाई जेल से दो बंदी फरार हो गए हैं। इसमें एक हत्या का आरोपी है और दूसरा जालसाजी के मामले में गिरफ्तार था। दो बंदियों की फरारी के बाद पुलिस-प्रशासन महकमे में हड़कंप मच गया है। जगह-जगह नाकेबंदी कर तलाशी शुरू की गई है, मगर फरार बंदियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

जिला जेल में क्षमता से तीन गुना अधिक बंदी हैं। भीड़ अधिक होने पर कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका थी। इसको देखते हुए पचहटिया में अस्थाई जेल बनाई गई है। हाल के विभिन्न मुकदमे में पकड़े जाने वालों को यहीं रखा जा रहा है। यहां 237 बंदी हैं। बृहस्पतिवार की रात अस्थाई जेल के दूसरे तल पर बंद दो आरोपी फरार हो गए। सुरक्षा कर्मियों को काफी देर बाद इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। फरार बंदियों में बदलापुर थाने के कटेहरी निवासी राजू चौहान पर हत्या का मुकदमा दर्ज है। वहीं मुंगराबादशाहपुर के मऊ गांव निवासी मोनू कुमार गौतम को जालसाजी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। अस्थाई जेल के अधीक्षक एसडीएम नीतिश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बंदियों को दूसरी मंजिल पर रखा गया था। खिड़की के रास्ते दोनों फरार हुए हुए हैं। उनकी तलाश कराई जा रही है। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि बंदियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। दोनों के खिलाफ केस भी दर्ज करा दिया गया है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि बंदी कब भागे हैं। जांच के बाद लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों को चिन्हित कर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

श्यामलाल की हत्या में नामजद है राजू
बदलापुर। अस्थाई जेल से फरार कटेहरी निवासी राजू चौहान को पुलिस ने 12 जून को गिरफ्तार किया था। लेदुका गांव निवासी श्यामलाल यादव की हत्या में वह आरोपी है। श्यामलाल की हत्या छह जून की रात घर से थोड़ी दूर पर पंपिंग सेट पर सोते समय धारदार हथियार से की गई थी। जांच के दौरान राजू का नाम सामने आया था। अवैध संबंध के शक में उसने श्यामलाल की हत्या की थी। फरारी के बाद गांव आने की आशंकाओं में पुलिस ने घर पहुंचकर भी छानबीन की। कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक चोरी में जेल गया था मोनू
मीरगंज। मुंगराबादशाहपुर थानचा क्षेत्र निवासी मोनू कुमार गौतम को मीरगंज पुलिस ने गोधना तिराहा के पास से चोरी की बाइक के साथ सात जून को पकड़ा था। उसके पास से चाकू भी बरामद हुआ था। पूछताछ में उसने बताया कि चोरी की बाइक का नंबर प्लेट बदलकर वह दूसरों को बेचता था। लिहाजा पुलिस ने उसके विरुद्ध चोरी और जालसाजी का भी केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed