फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two percent cut in the budget of the firm doing sewer line work

Jaunpur News: सीवर लाइन का काम करने वाली फर्म के बजट में दो फीसदी कटौती

Fri, 08 Dec 2023 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two percent cut in the budget of the firm doing sewer line work
जौनपुर। नगर विकास विभाग से अमृत योजना के तहत नगर पालिका परिषद जौनपुर में सीवर लाइन का कार्य कराया जा रहा है। अभी तक 120 किमी पाइप लाइन बिछाने के साथ महज 57 फीसदी कार्य हो सका है। इसको लेकर कार्यदायी फर्म टेक्नोक्राफ्ट कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड नोएडा के कुल बजट भुगतान में से दो फीसदी की कटौती की गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद जौनपुर में अक्तूबर 2019 से सीवर लाइन का कार्य चल रहा है। इसके तहत 264 करोड़ की परियोजना में 179 किमी सीवर पाइप लाइन बिछाई जानी है, इसमें से अभी तक 120 किमी पाइप लाइन डाला गया। कार्य को दिसंबर 2023 में पूर्ण करना है। फिलहाल अभी तक 57 फीसदी कार्य हो सका।
विज्ञापन

पूर्व में लग चुका है 83 लाख का जुर्माना :-
सीवर लाइन की खराब प्रगति पर पूर्व में 62 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया गया था। इसको दिसंबर 2021 तक 40 फीसदी कार्य पूर्ण करना था। ऐसा न होने पर कंपनी के ऊपर जुर्माना लगा था। बाद में वसूली के बाद हटा दिया गया। 20 नवंबर 2022 को पुन: नोटिस जारी करके जुर्माना लगाया गया। दोनों बार मिलाकर कुल 83 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। वर्तमान में भी पुन: 10 दिन पहले नोटिस दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कराया गया दो बार मुकदमा :-

दो साल पहले तत्कालीन अधिशासी अभियंता संजय गुप्ता ने धीमी गति व आवागमन प्रभावित होने पर फर्म पर मुकदमा दर्ज कराया था। अभी अक्तूबर 2023 में नवरात्र से पहले भी लाइन बाजार थाने में लापरवाही पर संस्था के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया था।

दिसंबर 2023 तक कार्य पूरा करना था लेकिन अभी महज 57 फीसदी ही कार्य हो सका है। ऐसे में निर्धारित समय पर काम न होने पर भुगतान में दो फीसदी की कटौती कर दिया गया है। अब शासन स्तर से निर्णय लिया जाएगा कि इसकी समय सीमा कितनी आगे बढ़ाई जाएगी।
अनुज कुमार झा, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed