फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two people were assaulted and threatened with death over a minor dispute; an FIR was lodged against them

Jaunpur News: मामूली विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी, दो पर प्राथमिकी

Mon, 27 Apr 2026 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two people were assaulted and threatened with death over a minor dispute; an FIR was lodged against them
मीरगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के करौर गांव निवासी एक युवक के साथ मामूली विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर में करौर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार पटेल पुत्र शेरबहादुर पटेल ने बताया कि 24 अप्रैल की रात करीब 8 बजे वह सेमरी चौराहे के पास स्थित एक ठेके के बगल में मौजूद था। उसी दौरान गांव के ही विपक्षी चंदन सरोज और करीया सरोज (पुत्रगण लालमनी सरोज) आपस में कहासुनी कर रहे थे। वीरेंद्र का आरोप है कि जब वह मौके पर पहुंचा तो दोनों आरोपी अचानक उग्र हो गए और उसे भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने शनिवार को मीरगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष मीरगंज अरविंद सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव को विवेचना सौंपी गई है। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed