फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two people riding a bike were crushed to death by a truck in Jaunpur, angry people vandalized the truck

जौनपुर में दर्दनाक हादसाः  ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दो लोगों की मौत, गुस्साए लोगों ने ट्रक में की तोड़फोड़, तीन थाने की पहुंची फोर्स

Thu, 17 Mar 2022 10:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 17 Mar 2022 10:03 PM IST
सार

दो युवक एक ही बाइक से वापस घर आ रहे थे। हौज ट्रामा सेंटर के पास शाम सात बजे वाराणसी की तरफ आ रहे ट्रक से टकरा गए। 

विज्ञापन
Two people riding a bike were crushed to death by a truck in Jaunpur, angry people vandalized the truck
श्रीगंगानगर में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जौनपुर के जफराबाद  थाना क्षेत्र के हौज ट्रामा सेंटर के पास बृहस्पतिवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ भी की। स्थिति नियंत्रण करने के लिए तीन थानों की फोर्स बुलानी पड़ी।

विज्ञापन


हौज निवासी शिवम कुमार गौतम (22) पुत्र छोटेलाल और इसी गांव निवासी अंगद कुमार राजभर (27) पुत्र नंदलाल जौनपुर गए थे। दोनों एक ही बाइक से वापस घर आ रहे थे। हौज ट्रामा सेंटर के पास शाम सात बजे वाराणसी की तरफ आ रहे ट्रक से टकरा गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया। साथ ही दोनों घायलों को जिला अस्पताल एंबुलेंस से ले गई। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना की जानकारी होते ही आसपास के गांव के लोग वाराणसी-जौनपुर हाइवे पर आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया

आक्रोशित लोग ट्रक के शीशे तोड़ दिए। वही, स्थिति की जानकारी होने पर सीओ जितेंद्र कुमार दुबे, थानाध्यक्ष लाइन बाजार अखिलेश मिश्रा, थानाध्यक्ष जलालपुर विजय बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष जफराबाद योगेंद्र सिंह भारी फोर्स के साथ पहुंचे और लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया।

इससे कुछ देर के लिए वाहनों की दोनों तरफ कतार लग गई। सीओ जितेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। साथ ही ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed