फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two people injured in shovel attack

फावडे़ से हमले में दो लोग घायल

Thu, 14 Oct 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two people injured in shovel attack
बरईपार। सिकरारा थाना क्षेत्र के मुकुंदीपुर गांव में मंगलवार की रात चारपाई पर सो रहे दो सगे भाइयों पर चचेरे भतीजे ने फावड़े से हमला कर घायल कर दिया। घायलों में एक का इलाज जिला अस्पताल और दूसरे का वाराणसी में चल रहा है।
विज्ञापन

मुकुंदीपुर गांव निवासी प्रमोद मिश्रा (50) और संजय मिश्रा (49) पुत्र जगदंबा प्रसाद मिश्रा अगल-बगल चारपाई पर सो रहे थे। आरोप है कि रात उनके चचेरे भतीजे मोहित (45) पुत्र लालमन मिश्रा ने फावड़े से दोनों पर हमला कर घायल कर दिया। परिजनों के हल्ला मचाने पर वह फरार हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उधर, परिजन आनन-फानन में दोनों भाइयों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। चिकित्सकों ने प्रमोद मिश्रा की हालत गंभीर देख वाराणसीरेफर कर दिया, जबकि संजय मिश्रा का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में सिकरारा थानाध्यक्ष सैय्यद हसन मुंतजर का कहना है कि फावड़े से वार करने वाला मोहित मिश्रा नशेड़ी किस्म का है। किसी प्रकार का कोई जमीन संबंधी विवाद नहीं है। आरोपी ने फावड़े से हमला क्यों किया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। उसे गिरफ्तार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed