फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two people including a youth died due to snake bite

Jaunpur News: सर्पदंश से युवक समेत दो की मौत

Fri, 01 Aug 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two people including a youth died due to snake bite
जौनपुर। दो अलग-अलग जगहों पर बृहसपतिवार को सर्पदंश से दो लोगों मंतू (55) और रोहित पटेल (21) की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सुइथाकला। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव में सुबह खेत देखने गए किसान की सर्पदंश से मौत हो गई। गांव निवासी मंतू (55) अपने खेत में फसल देखने गए थे। इस दौरान सर्प ने दंश लिया। उसके परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मीरगंज। सीएचसी अधीक्षक मछलीशहर तपिश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के सेमरी गांव स्थित एक गैस एजेंसी में कार्यरत मजदूर युवक की सर्प दंश से मौत हो गई। जनार्दन बॉटलिंग प्लांट में कार्यरत रोहित पटेल (21) निवासी बाबतपुर वाराणसी की बृहस्पतिवार की रात को एक बजे लघुशंका करने के लिए उठा था। इस दौरान उसे जहरीले सांप ने दंश लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने से प्लांट के कर्मचारियों ने मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही वह दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed